SHIVPURI NEWS - फोरलेन सडक पर पैदल जा रहा था,वाहन ने रौंद दिया, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Bhopal Samachar

बदरवास। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में स्थित
शिवपुरी-गुना फोरलेन हाईवे सड़क पर ग्राम रिजौदी के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया था। युवक पैदल अपने घर जा रहा था। वाहन ने युवक मे इतनी जोर से टक्कर मार थी कि युवक का शव क्षत विक्षत हो गया। मृतक घर का इकलौता लड़का था। पुलिस ने मर्ग कायम का जांच शुरु कर दी।

जानकारी के अनुसार सौरभ उम्र 25 साल पुत्र खच्चू राम परिहार निवासी ग्राम रिजौदा थाना बदरवास शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था।


सौरभ जैसे ही फोरलेन हाईवे सड़क ग्राम रिजौदा के कट पर पहुंचा इस दौरान अज्ञात वाहन से उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। मौके से गुजरी रही एक कार चालक ने पुलिस को फोन किया और हाईवे पर शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बदरवास स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।

पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। बता दें कि मृतक घर का इकलौता लड़का था वही उसकी शादी को भी करीब 4 साल हो गई पर उसके यहां कोई संतान नही है।