SHIVPURI NEWS - पिछोर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी प्रदेश महामंत्री रोशनी यादव

Bhopal Samachar
पिछोर। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री रोशनी यादव का दौरा फायनल किया गया है। जानकारी मिल रही है कि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रोशनी यादव 5 नवंबर को बामौरकला में गणेश टेकरी स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेगी।

कांग्रेस ने इस सभा को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रोशनी यादव दोपहर 12 बजे बामौरकला पहुंचेगी,और कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेगी।