ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा मैने कांग्रेस से बदला ले लिया है अब आपको लेना है - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शिवपुरी विधानसभा की उमरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी भी मौजूद रहें। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए बोले कि जब तक मैं हूं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं।

मैं आपसे एक ही चीज बोलने आया हूं यह कांग्रेस भाजपा का चुनाव नही। यह चुनाव मेरे शिवपुरी और उमरी कला के भविष्य का चुनाव हैं। कांग्रेस की सरकार के समय मध्य प्रदेश में सड़क और पानी नहीं होता था मध्य प्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश उड़ान भर रहा है। 2018 मैं जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने कहा था कि हर किसान का कर्ज माफ होगा जब 2018 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई तब किसी का कर्जा माफ किया क्या। मैने सरकार बदल कर ठीक किया कि नही।

अगर मैंने सरकार नहीं बदली होती तो किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही होती। अगर भगवान न करें कि कांग्रेस की सरकार आ गई तो 12 हजार जो सम्मान निधि आती है वो बन्द हो जाएगी। कांग्रेस ने झूठे कर्ज माफ करके घोषणा के प्रमाण पत्र बांट दिए थे। मैने तो इसका बदला ले लिया पर अब आपको बदला लेना है। भाजपा को वोट करके इसका बदला लेना है

कांग्रेस को महिलाओं की कोई चिंता नहीं
महिलाओं के बारे में कांग्रेस में कोई चिंता नहीं करता 2003 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी हमारा मध्य प्रदेश बलात्कार का और भ्रूण हत्या का प्रदेश था पहली बार 2003 में भाजपा की सरकार बनी तब लाडली लक्ष्मी योजना बनी अब घर के अन्दर बेटी बोझ पैदा नहीं होती लाडली और लखपति पैदा होती है। एक लाख लाडली लक्ष्मी के खाते में जाता है।

और जब बच्ची स्कूल जाती हैं और अच्छे अंक लेकर आती है माता पिता की छाती तो फूलती है पर माता पिता के साथ मध्य प्रदेश की कमल की फूल की सरकार की भी छाती फूल जाती है और बेटी को स्कूटी मिलती है। बेटी की शादी की उम्र की होती है और अपने घर से दूसरे घर में जाने का निर्णय लेती है तो उसको कन्यादान योजना में 51000 रुपये उसके खाते में आता है। मुख्यमंत्री जब बेटी 21 साल की होती है तो शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के खाते में 1250 रुपये आता है। बहनो को पैसा मिलता है

कांग्रेस नहला तो भाजपा नहले पर दहला
कांग्रेस आज भी झूठी घोषणा कर रही है। कि अगर सरकार आई तो हम 1500 रुपए देगें। कांग्रेस पार्टी नहला है तो भाजपा पार्टी नहले पर दहला है। पर शिवराज सिंह 1250 दे रहें है और वो बढ़कर 3000 मिलेगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बहना अगर कांग्रेस आई तो 1250 बंद हो जाएगा ।

कांग्रेस ने भाजपा की सभी योजनाओं को बंद कर दिया जब 2018 कांग्रेस की सरकार बनी तो कमलनाथ ने कहा तिजोरी खाली है। पर शिवराज सिंह चौहान बने तो उन्होंने कहा बहनों तिजोरी तुम्हारी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की पार्टी है पर भाजपा आपकी आँख में चमक आए उसके लिए काम करने वाली पार्टी। उज्जवला योजना जैसी तमाम योजना भाजपा ने दी है।