SHIVPURI NEWS - भदौरिया ​परिवार के हत्यारों को छोड़ दो सबको मरेंगे, बदले में एक-एक करोड ले लो, प्रदेश अध्यक्ष राणा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के चकरामपुर गांव में हुए नरसंहार में हुई चौथी मौत के बाद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा नरवर पहुंचे और इस कांड में इलाज के दौरान हुई मुन्ना भदौरिया की मौत के बाद जैसे ही मुन्ना भदौरिया का शव नरवर पहुंचा। परिजनों सहित करणी सेना के पदाधिकारियो ने अपनी मांगो को लेकर विरोध शुरू कर दिया था।

इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने कहा कि चकरामपुर की घटना के संबंध में हम सब यहां एकत्रित हुए है। जो नरसंहार चकरामपुर में हुआ है, जो बर्बरता महिलाओं के साथ की गई है टांग पर टांग रख कर महिलाओं को काटा और चीरा गया है। अब इस घटना को आप क्या बोलेंगे अब जनमानस का आक्रोश है।

इसे प्रशासन समझे, कलेक्टर ने तो हद कर दी है। जो आज तक इस घटना का संज्ञान में नहीं लिया है। कलेक्टर पर जिले की जिम्मेदारी होती है लेकिन आज तक इस गांव में आकर एक बार भी पीडित लोगो का दर्द नहीं पूछा है तब जाकर आज हम लोगो को इकट्ठा होना पड रहा है। हमारी पीड़ा समझने वाला ही समझ सकता है।

प्रशासन इस घटना पर आठ दिन से हाथ पर हाथ रख कर बैठा है प्रशासन ने उसका मकान जो आरोपी है इसमे उनके नाम अवश्य एफआईआर में बड़े जरुर है लेकिन जो आरोपी है लेकिन उनके मकान को खरोंच तक नहीं आई है इस घटना में सरपंच भी आरोपी है।

सरपंच का मकान भी अवैध है उसे जमींदोज नहीं किया बाकी आरोपियों का मकान भी अवैध है अभी तक तोडा नहीं किया। लेकिन प्रशासन कार्यवाही की हर जगह सुस्त नजर आ रहा है। और हाथ पर हाथ रख कर बैठा है सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, चेक ले लो,25 लाख ले लो। अगर में उसका एक आदमी मार दू और कहू कि 50 लाख ले लो। अगर ऐसी बात है तो छोड दे सभी लोगों को में सभी को एक एक करोड देता दू और सभी को मारता हूॅ। ऐसा होता है क्या