SHIVPURI NEWS - जिले में चुनावी चर्चाओ के हिसाब से उपर नीचे हो रहा है पारा,पढ़िए मौसम का नया गणित

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पांचों सीटों पर विधानसभा चुनाव में प्रचार जोर पकड़ चुका है। वही सर्दी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और सर्दी ने भी चुनाव के आनंद लेने शुरू कर दिए है। सीधे शब्दों में लिखे तो सर्दी भी चुनाव में मिक्स हो चुकी है,जिस समय जनता चुनावी चर्चा में व्यस्त रहती है और चुनावी गर्माहट होने लगती है जैसे जैसे पारा ऊपर आना लगता है। सर्दी में गर्मी का अहसास होने लगता है।

मौसम का पारा चुनावी चर्चा के हिसाब से उपर नीचे हो रहा है। अगर रात के पारे की बात करे तो 16 डिग्री से नीचे चल रहा है अर्थात सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है,रात में चुनावी प्रचार बंद हो जाता है और आम जन भी अपने बिस्तर में प्रवेश कर जाते है। इस चुनावी चक्कस की बाते शांत हो जाती है तो सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।

सुबह जैसे जैसे सूर्य देवता प्रकट होते और अपनी गति पकडते है। बैसे वैसे चुनाव लड रहे प्रत्याशी भी अपनी प्रचार की गति को आगे बढाते है प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने अपने काम में लग जाते है और जनता चुनावी चर्चा में फिर अपने आकडे और अपना गणित की बाते शुरू कर देती है वैसे वैसे पारा उपर उठता जाता है,इस कारण ही शायद शनिवार को दिन का तापमान 31.9 डिग्री तक जा पहुंचा था।

पिछले कुछ दिनों से रात का पारा 16 डिग्री से नीचे चल रहा है। इस कारण सुबह, शाम व रात को सर्दी का असर ज्यादा है। वहीं दिन में धूप खिलने से सर्दी का असर नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। शिवपुरी शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री व न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि चौबीस घंटे पहले अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्स तापमान था।