SHIVPURI NEWS - लाडली ने दिया आर्शीवाद या लाडली का महंगाई के विरोध में श्राप,यहां पुरुषों से आगे रही मतदान में महिलाए

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर जिन बूथ पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है इन बूथों पर कई मतदान केंद्रों पर महिलाओं का पुरूषो से अधिक वोट प्रतिशत आया है। अगर शिवपुरी जिले के टोटल मतदान की बात करे तो महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षाकृत 2 प्रतिशत ही पीछे रही है।

महिलाओं के मतदान को लेकर भाजपा और कांग्रेस का अलग अलग आकलन है। भाजपा का कहना है कि लाडली बहनों का उत्साह था वही कांग्रेस का कहना है कि महंगाई के विरोध में महिलाओं की मार रही है,महंगाई के विरोध में महिलाओं ने वोट किया है।

पढिए मतदान केन्द्रों की कहानी
17 नवंबर को जिले की पांचों विधानसभा में किए गए मतदान के दौरान जिन पोलिंग पर पुरुष मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान किया, वहां का आकलन करने पर सामने आया कि यहां महिलाओं ने पुरुषों से भी अधिक मतदान किया है।

यदि कोलारस विधानसभा की बात करें तो मतदान केंद्र क्रमांक 198 पर यहां 58.43 फीसदी वोट पुरुषों के पड़े जबकि महिलाओं ने यहां 83.20 वोट किया। इसी तरह पिछोर के मतदान केंद्र क्रमांक 136 पर 98.11 फीसदी वोट गिरे जबकि महिलाओं ने 99.23 फीसदी वोट किए। पोहरी विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 249 पर 60.35 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया जबकि यहां महिलाओं ने 73.98 फीसदी मतदान किया। मतलब, हम कह सकते हैं कि पुरुषों की तुलना में इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति अधिक रुचि रही।


कोलारस विधानसभा
बूथ क्रमांक 111 पर 89.28 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 92.00 प्रतिशत मतदान किया है।
बूथ क्रमांक 200 पर 87.83 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 89.91 प्रतिशत मतदान किया है।
बूथ क्रमांक 82 पर 87.77 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 89.90 प्रतिशत मतदान किया है।

करैरा विधानसभा
बूथ क्रमांक 263 पर 84.98 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 96.88 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 04 पर 87.21 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 88.51 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 151 पर 86.97 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 87.98 प्रतिशत मतदान किया है।

शिवपुरी विधानसभा
बूथ क्रमांक 267 पर 91.74 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 94.92 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 231 पर 91.90 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 94.55 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 288 पर 88.30 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 92.68 प्रतिशत मतदान किया है।

पिछोर विधानसभा
बूथ क्रमांक 136 पर 98.11 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 99.23 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 121 पर 93.95 प्रतिशत पुरूषो ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 98.59 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 04 पर 87.21 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 88.51 प्रतिशत मतदान किया है।

बूथ क्रमांक 95 पर 95.21 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया है वही महिलाओं ने 96.22 प्रतिशत मतदान किया है।  

यह बोले प्रत्याशी
कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव का कहना है कि कोलारस विधानसभा में महिलाओं का वोट प्रतिशत अधिक होना महंगाई की मार है। महिलाओं का मत सरकार के विरोध में गया है। महिलाओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

कोलारस से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव ने कहा कि महिलाओं में वोटिंग करने का उत्साह लाडली बहना योजना की वजह से आया। सरकार ने उनकी जरूरत को पूरा किया और एक निश्चित राशि उन्हें दी। महिलाओं का वोट सरकार के पक्ष में गया है।