SHIVPURI NEWS - बहू के आत्महत्या में आरोपी बनाए गए ​ससुर को घर से किया पुलिस ने गिरफ्तार

Bhopal Samachar

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र की नई कॉलोनी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या की वजह सास व ससुर द्वारा प्रताड़ित करना पाया गया। केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे सास व ससुर में से पुलिस ने ससुर को उसके घर से गिरफ्तार लिया।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि नई कॉलोनी वार्ड क्रमांक 8 करैरा निवासी अरविंद केवट की शादी जय देवी केवट पुत्री लालाराम केवट निवासी ग्राम बिजौली झांसी के साथ करीब 7 साल पहले हुआ था। जिसके दो बच्चे थे। जय देवी केवट को उसके ससुर संतोष केवट व सास रानी केवट घरेलू बातों पर परेशान करती थी इसलिए वह अपने ससुराल के घर से अलग किराए के मकान में अपने पति अरविंद केवट के साथ रहना चाहती थी।

लेकिन उसके ससुर संतोष केवट व सास रानी केवट उसे घर से बाहर किराए के मकान में नहीं रहने दे रहे थे इसी कारण जय देवी ने 21 सितंबर 23 को अपने ससुराल नई कॉलोनी करैरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने जांच में महिला के ससुर संतोष केवट व सास रानी केवट के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया था। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी फरार चल रहे थे। करैरा थाना पुलिस ने आज बुधवार को संतोष केवट को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।