SHIVPURI NEWS - जिले की 5 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 32.76% मतदान, राजे ने किया मतदान

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज लोकतंत्र का यज्ञ संपन्न होने जा रहा है आज शिवपुरी जिले में 12 लाख 87 हजार 908 मतदाता शिवपुरी जिले के 65 प्रत्याशियों का फैसला ईवीएम मशीन मे लॉक करेंगें। आज शिवपुरी जिले में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। जिले में खबर लिखे जाने तक कोई भी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।

शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मतदान के पहले चरण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सर्दी होने के कारण मतदान की रफ्तार थोड़ी कम रही थी और 11 बजे तक 13 से 14 प्रतिशत तक मतदान संपन्न हुआ,लेकिन जैसे जैसे सूर्यदेव ने अपनी किरणे बिखरने शुरू कर दी और 11 बजे तक मतदान में तेजी आई और 11 बजे तक दूसरे चरण का मतदान 32.76% तक पहुंचा।

इस बार महिला मतदाताओं में उत्साह का माहौल है,इसलिए मतदान का प्रतिशत बढा है। इस प्रकार मतदान चलता रहा तो इस बार मतदान अपना रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

शिवपुरी विधानसभा में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने बूथ तात्या टोपे मतदान क्रमांक 152 पर वोट डाला है। शिवपुरी, कोलारस, करैरा, पिछोर में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वहीं पोहरी विधानसभा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है।