SHIVPURI NEWS - विवेकानंद कॉलोनी में छत से गिरा 30 साल का युवक,लकडी शरीर से आर पार,मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली की सीमा अंतर्गत शहर की विवेकानंद कॉलोनी में गुरुवार की रात 30 साल का युवक छत से नीचे गिर गया। जिस जगह गिरा, वहां लकड़ियां पड़ी थीं जिसमें से एक लकड़ी युवक की कांख से आर-पार हो गई है। जिसे परिजन अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सोनू उम्र 30 साल पुत्र रमेश शर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी गुरुवार की रात 8:30 बजे छत पर था। इसी दौरान छत से अचानक पीछे प्लॉट में रखीं लकड़ियों पर गिर गया। एक लकड़ी कांख के नीचे से घुसी और दूसरी कांख से पार निकल जाने से युवक की मौत हो गई।