SHIVPURI NEWS - जवाहर कॉलोनी की 22 साल की रेनू ने काटी हाथ की नस, जीजा का भाई बना रहा था शादी का प्रेशर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के जवाहर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग के दौरान अपनी बहन की ससुराल में जाकर हाथ की नस काट ली है। बताया जा रहा है की उसकी बहन के पति का भाई उससे शादी करने का दबाव बना रहा है।

जानकारी के अनुसार शहर की जवाहर कॉलोनी में रहने वाली रेनू बाथम उम्र 22 साल पिता बिटू बाथम ने बताया कि उसकी बहन रानी बाथम की शादी करेरा के संजय बाथम से हुई है। वह कई बार अपनी बहन की ससुराल में रहने के लिए गई थी। तभी बहन का देवर हेमंत उसे पंसद करने लगा रेनू पर शादी का दबाव बनाने लगा।

लेकिन 21 अक्टूबर को उसकी बहन के लडके चेतन का जन्मदिन था इसमे वह शामिल होने के लिए गई हुई थी तभी रेनू का हेमंत की भाभी से पूजा का झगडा हो गया इसके बाद वह दूसरे दिन अपने घर पर लौट आई थी।

लेकिन इसके बाद भी हेमंत के भाई गोलू की पत्नी पूजा ने रेनू से फोन पर झगड़ा हुआ इसके बाद रेनू बुधवार को करैरा अपनी बहन की ससुराल पहुंच गई और फिर वहां पूजा और अपनी बहन के सास ससुर से भी झगड़ा हो गया तभी युवती ने अकेले में अपने हाथ की नश काट ली इसके बाद उसके जीजा संजय बाथम ने उसे करेरा अस्पताल में भर्ती कराया वह डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।