SHIVPURI NEWS - खदान पर मिट्टी खोदने गई 14 वर्षीय बालिका दबी, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां मिट्टी खोदने गई 14 वर्षीय बालिका मिट्टी की खदान में दशकने से उसी में दब गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मानपुर कीद रहने वाली शीतल आदिवासी पिता पहलाद आदिवासी उम्र 14 साल गांव की महिलाओं के साथ मिट्टी की खदान पर मिट्टी खोदने गई थी जहां पर का एकाएक मिट्टी की खदान उस पर आकर गिर गई।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।