SHIVPURI विधानसभा से केपी सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी,पिछोर से राजपरिवार के शैलेन्द्र सिंह,पढ़िए खबर

Bhopal Samachar

पिछोर विधानसभा से कांग्रेस शैलेंद्र सिंह का टिकट फाइनल-राजपरिवार से है संबंध
शिवपुरी। आज कांग्रेस ने नवदुर्गा के प्रथम दिन अपनी 144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमे शिवपुरी जिले के पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों का टिकट फाइनल कर दिया है। इसमें पिछोर विधानसभा और शिवपुरी विधानसभा में बड़ा उल्ट फेर हुआ है।

शिवपुरी के कांग्रेस के अजय पहलवान केपी सिंह को शिवपुरी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है,वही पिछोर विधानसभा से खनियाधाना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह खनियाधाना के महाराज खलक सिंह के नाती है। शिवपुरी विधानसभा से कोलारस विधायक और भाजपा का त्याग कर कांग्रेस में आए थे और शिवपुरी विधानसभा से तैयारी कर रहे थे,लेकिन कांग्रेस ने पिछोर के अजय पहलवान पर दांव लगाते हुए शिवपुरी विधानसभा से मैदान में उतारा है।

वही कोलारस से भाजपा का दामन छोड़ कर आए बैजनाथ सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। पोहरी विधानसभा से कांग्रेस ने कैलाश कुशवाह और करैरा विधानसभा से विधायक प्रागीलाल जाटव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।