SHIVPURI NEWS - सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उडाया, गंभीर घायल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली सीमा में स्थित सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने एक कार सवार ने बाइक सवार युवक को उडा दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है,युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनियर तालाब के पास में रहने वाला रिंकू चिडार उम्र 21 साल पिता मलखान चिडार अपनी पत्नी के कहने पर घरेलू सामान लेने घर से सिंह निवास के लिए निकला था।

बताया जा रहा है कि सिंह निवास पहुंच कर रिंकू ने शराब का सेवन कर लिया लेकिन जब वह घर लौट रहा था तभी सेंट चार्ल्स स्कूल के सामने से आ रही तेज रफ्तार कार MP33 2433 ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि कार सवार ही युवक को पहले सिद्धि विनायक हॉस्पिटल लेकर पंहुचा था और उसे वहा भर्ती कर भाग गया,कार सवार झोला छाप डॉक्टर बताया जा रहा है। लेकिन उसका नाम पता फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि जब कार सवार ने युवक में टक्कर मारी तब उसी रास्ते से युवक के चाचा गुजर रहे थे जिन्होने अपने परिवार जनों के इसके बारे में जानकारी दी उसे समय कार चालक ने कहा कि में इसे सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में लेकर जा रहा हूॅं। आप वहां पंहुचो। जब युवक को सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन कार चालक उसे भर्ती करा कर भाग गया।
सिध्दी विनायक में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।