SHIVPURI NEWS - क्रांति गाथा से शेयर वीडियो ने कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह को रावण निरूपित किया

Bhopal Samachar
शिवुपरी। शिवपुरी विधानसभा की चुनाव की स्थिति अब क्लीयर हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी आमने सामने आ चुके है। कांग्रेस के प्रत्याशी केपी सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा के चुनावी प्रचार में मुद मुद्दा कमल का निशान,विकास गायब कर दिया है। भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर हमले कर रही है।

नामांकन फार्म जमा करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने कहा कि भय के खिलाफ वोट करे,देवेन्द्र जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह को भय बताया कहा कि दुर्भाग्य वश ऐसे व्यक्ति चुनाव जीत जाएंगे तो शिवपुरी का शांति और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो जाऐगा। भाजपा ने अपने होर्डिंग्स पर भय शब्द का उल्लेख किया है।

इधर कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह सिर्फ अपने जनसंपर्क में जुटे हुए है। अभी तक इस भय शब्द पर केपी सिंह ने एक भी प्रतिक्रिया नही दी है। वहीं भाजपा ने आज और कदम आगे बढ़ते हुए एक सोशल अकाउंट क्रांतिकारी गाथा से एक वीडियो परदेसी को भगाओ शिवपुरी बचाओ टैग लाइन से एक वीडियो वायरल किया है।

इस वीडियो में लगातार कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर हमले किए जा रहे। पिछले कार्यकाल में पिछोर की जनता खौफ मे जीती रही,सडको पर मर्डर भी होते रहे है-रावण जैसे शब्दों से केपी सिंह को निरूपित किया जा रहा है।

इनका कहना है
दोनों प्रत्याशियो का चरित्र जानता के सामने है। हमारे नेता केपी केपी सिंह अपना सातवा चुनाव लड रहे,एक भी चुनाव नहीं हारे नही है। पिछोर की जनता ने पिछले 30 सालों से सिर माथे पर रखा है। जब पिछोर से शिवपुरी से निर्णय हुआ और अपने नेता की जनता ने रो रोकर विदाई की थीं,हम ऐसी भाषा का इस्तेमाल नही करेंगेंं। बस बदलेगा शिवपुरी की दिशा में काम रहे है जनता का अपार समर्थन और प्यार हमारे नेता को मिल रहा है। ऐसा दुष्प्रचार यह साबित करता है कि केपी सिंह जी की लोकप्रियता विरोधी पक्ष डर रहा है हार का महसूस की जा रही है। इसलिए ऐसी वीडियो शेयर की जा रही है। विरोधी पक्ष अपने नेता की 2 बार की विधायक के कोई उल्लेखनीय कार्य को गिनाए तो तो बेहतर होगा।
कांग्रेस जिला महामंत्री,विधानसभा चुनाव प्रभारी जिनेश जैन