SHIVPURI NEWS - पुरानी शिवपुरी के धोबी मोहल्ले में मशीन से कपड़े धो रही विवाहिता को लगा करंट

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नीलगर चौराहे के पास धोबी मोहल्ले में घर पर वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रही एक 22 वर्षीय महिला को करंट लग गया जिसे बेहोशी की हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहे के पास धोबी मोहल्ले में रहने वाली वर्षा रजक उम्र 22 साल पत्नी विक्की रजक आज सुबह अपने ही घर पर वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी तभी अचानक उसमें करंट आ गया और महिला को जोर से दोनो हाथो में करेंट लग गया।

जिससे महिला बेहोश हो गई गनीमत रही की महिला को तुरंत ही उसके परिजनों ने देख लिया। महिला को उसके परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां डॉक्टरों के द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा हैं।