SHIVPURI NEWS - विधानसभा प्रत्याशी के चयन से संतुष्ट नही है संगठन के लोग, इशारा करती है धैर्य की पोस्ट

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा में चुनाव की स्थिति लगभग फायनल मोड पर है अब प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रहे है। इसी बीच आज भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा की पोस्ट चर्चा में है। पोस्ट इशारा करती है कि भाजपा की जमीनी कार्यकर्ता भाजपा संगठन के द्वारा चयनित प्रत्याशी देवेंद्र जैन के चयन से संतुष्ट नही है।

भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा ने अपनी फेसबुक से पोस्ट किया है जिसे हम सशब्द प्रकाशित कर रहे है।

पूरी 5 सीटें भाजपा ही जीतेगी शिवपुरी की ।
इस संभाग के खेवनहार मंचों से दहाड़ेंगे और
शिवपुरी निवासी भाजपा प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री जल्द ही भोपाल से शिवपुरी जिला के लिए कुछ करेंगे, 2 मंत्री, 5 लाल बत्तियां ( दर्जा प्राप्त मंत्री ) भी यहां शोभायमान हैं। आधा दर्जन पूर्व विधायक और 13 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लगभग दो दर्जन जिला पदाधिकारी हुंकार भरेंगे और विरोधी दल को परास्त करेंगे।

महीने में औसतन साढ़े 29 दिन भोपाल रहने वाले, शिवपुरी वासी दिग्गज नेता भी अब यहां लैंड करेंगे। त्यौहार बाद हम जैसे पैदल सैनिक भी अपने यशस्वी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जमीनी हमला करेंगे। पन्ना प्रमुख और बूथ टोलियां भी पसीना छुड़ा देगी कांग्रेस की, भरा पूरा कुटुंब है एक से बढ़कर एक हिटर हैं हमारी टीम मैं।

इन शब्दों पर गौर किया जाए तो लिखा गया है कि त्यौहार बाद हम जैसे पैदल सैनिक भी अपने यशस्वी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जमीनी हमला करेंगें। इस शब्द का सीधा सा अर्थ है कि हम दिपावली बाद ही भाजपा के लिए काम करेंगे,भाजपा नेता धैर्यवर्धन की इस पोस्ट पर राजनीतिक पंडितो का मंथन चल रहा है। इसमे लिखा गया है कि शिवपुरी निवासी महीने भर में औसतन 29 दिन भोपाल में रहने वाले नेता लैंड करेंगे।

इस पोस्ट का सीधा सा अर्थ है कि हम जैसे योग्य संगठन के आदमी पर कोई पद नही है। कोई जिम्मेदारी नही है,केवल संगठन आवश्यकता पड़ने पर यूज करता है और पद और प्रतिष्ठा देने की बात आती है कि तो लैंड नेताओ को पद और प्रतिष्ठा मिल जाती है अब ऐसे ही नेता चुनाव में काम करे और भाजपा को जिले की पांचों सीटों पर विजय श्री दिलाए।

खोड सेक्टर में उपयोगी है धैर्यवर्धन

भाजपा नेता धैर्यवर्धन खोड क्षेत्र से आते है लोकल के नेता है लोधी ओर ब्राहम्मण वोट बैंक को भाजपा के खिलाफ जाने से रोक सकते है लेकिन वह स्पष्ट है कि भाजपा से रूठे है और रूठ कर लिखा है कि बिन अपराध,चौतरफा से उपेक्षित,वर्षो से अनामंत्रित,गरीब लेकिन स्वाभिमानी रिश्तेदार बारात में कैसे और क्यो शामिल होगा भले ही आपने लाखो का बैंड किया हो।

क्लीयर है कि धैर्य जैसे संगठन के नेता बिना अपराध के घर बिठा दिए गए है,चौतरफा से उपेक्षित अर्थात शिवपुरी जिला संगठन भी लोकल के कार्यक्रम में आमंत्रित नही करता और प्रदेश स्तर संगठन में पद नही मिलता है। वह कार्यकर्ता सेठ जी के चुनाव प्रचार में नही जाऐगा। चाहे वह मंदिर पर दर्शन करने निकल जाए। धैर्यवर्धन शर्मा की फेसबुक पर आजकल मंदिर पर दर्शन करने की पोस्ट भी दिखाई दे रही है।

खोड सेक्टर की 77 पोलिंग बूथ पिछोर जनपद क्षेत्र से आते है इसलिए अगर 2018 के चुनाव को छोड दिया तो भाजपा इस सेक्टर से जीती नही है। अब चूकि प्रत्याशी केपी सिंह है। कांग्रेस ने लोधी को टिकट देकर लोधी विरोधी होने का तमगा हटा लिया है। इस बार कांग्रेस यहां से बडी उम्मीद कर रही है।