SHIVPURI NEWS - शिवपुरी में एसपी ने कलेक्टर के साथ मिलकर किया शस्त्र पूजन,बली देकर हर्ष फायर

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी मुख्यालय पर दशहरा पर्व के अवसर पर एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने साथ मिलकर शस्त्र पूजन किया। पूजन के बाद एसपी-कलेक्टर ने हर्ष फायर भी किए। बता दें कि हर साल दशहरा के पर्व पर घर घर शस्त्र पूजे जाते हैं। उसी तरह शस्त्र पूजन की सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन पुलिस महकमे भी करता हुआ आ रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार पहुंचे। उनके साथ शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी भी साथ मौजूद रहे। इसके बाद सबसे पहले मां दुर्गा के सामने शस्त्र पूजन की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर हवन किया गया।

परंपरा के तहत कूमड़ा की बली दी गई। पूजन प्रक्रिया के आखिरी में आरती कर कलेक्टर-एसपी ने हर्ष फायर किये। इसके बाद वाहन पूजन भी किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दशहरा के मौके पर कलेक्टर-एसपी ने जिले वासियों को बधाइयां भी दी हैं।