SHIVPURI NEWS - चाय बनाते समय महिला का आया मिर्गी का दौरा, चूल्हे पर जा गिरी-झुलसी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर के जिला अस्पताल से मिल रही हैं जहां आज एक महिला को चाय बनाते समय मिर्गी का दौरा आ गया। इसके बाद महिला बेहोश होकर चूल्हे के ऊपर जा गिरी, जिसके कारण महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर की रहने वाली यशोदा जाटव पत्नी रतन सिंह जाटव सिंह निवास गांव में स्थित सुरेन्द्र शर्मा के मजदूरी करने आई हुई है। गुरुवार की शाम वह फॉर्म हाउस पर रसोई में चाय बना रही थी तभी यशोदा को मिर्गी का दौरा आया और वह बेहोश होकर चूल्हे में जा गिरी।

जिससे जिसके कारण महिला की बॉडी कई जगह से जल गई हैं, जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी हैं। तब ही ये हादसा हो गया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

चाय की गुमटी लगाकर व्यापार करने वाला युवक भी झुलसा

शिवपुरी के जिला अस्पताल के बाहर चाय की गुमटी लगाकर व्यापार करने वाला बलराम प्रजापति आज शुक्रवार की सुबह चाय पन्नी में पैक कर रहा था। इसी दौरान पैक करते समय पन्नी फट जाने से शरीर पर फैली खोलती चाय से वह झुलस गया जिसे रात में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ और पेट व सीना गर्म चाय के कारण झुलस गया है। बलराम प्रजापति का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।