SHIVPURI NEWS - करैरा विधानसभा में प्रागीलाल जाटव हटाओं, करैरा बचाओ-कांग्रेस लाओ, लगाए बैनर

Bhopal Samachar
करैरा। शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा का बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित हो चुके है। आज कांग्रेस ने मप्र की 144 विधानसभा की लिस्ट जारी की है जिसमें करैरा विधानसभा से विधायक कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव पर ही भरोसा किया है। जैसे ही करैरा से प्रागीलाल जाटव का नाम घोषित किया वैसे ही कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया और विरोध के बैनर पोस्टर लगा दिए।

यह चिपकाए बैनर पोस्टर
करैरा विधानसभा 23 प्रागीलाल जाटव हटाओं करैरा बचाओ-कांग्रेस लाओ निवेदक समस्त कार्यकर्ता। इस प्रकार बैनर दिनारा क्षेत्र में चिपका दिए है। इस बैनरो के लगने के कारण जनमानस में चर्चा का विषय बन गया है कि कांग्रेस भाजपा से बाद में लडे उससे पहले कांग्रेंस से ही लड ले। अगर कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे तो कैसे कांग्रेस चुनाव में विजयी होगी।