SHIVPURI NEWS - पूर्व जनपद अध्यक्ष रामकली चौधरी की हार्ट अटैक से मौत, दिमनी नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रचार में गई थी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। पोहरी पूर्व की पूर्व जनपद अध्यक्ष,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकली चौधरी की हार्ट अटैक से मौत की खबर मिल रही है। भाजपा नेता रामकली चौधरी की मौत पुष्टि ग्वालियर के जयारोग्य हॉस्पिटल शनिवार की रात 3 बजे डॉक्टरों ने की है। रामकली चौधरी का अंतिम संस्कार पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत कान्हाखेडी में आज सुबह 9 बजे किया गया।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता रामकली चौधरी पिछले कुछ दिनो से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के चुनाव क्षेत्र दिमनी मे चुनाव प्रचार के लिए गई थी। रामकली चौधरी के बेटे सोनू चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात 12 बजे सीने तेज दर्ज हुआ था तत्काल उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा नेता रामकली चौधरी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी। कांग्रेस की पदाधिकारी रहते हुए ही वह पोहरी की जनपद अध्यक्ष बनी थी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रामकली चौधरी भाजपा में सदस्यता ली थी। रामकली चौधरी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड चुकी थी और विजयी हुई थी। रामकली चौधरी इस बार भी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 से चुनाव लड़ी थी,लेकिन अवधेश सिंह बेडिया से चुनाव हार गई थी।