SHIVPURI NEWS - भाजपा ने शिवपुरी और कोलारस से पूर्व विधायक और पोहरी से विधायक पर जताया भरोसा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने आज 92 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची का पिछले 24 घंटे का इंतजार कर रहे थे। शिवपुरी विधानसभा सीट से पूर्व देवेन्द्र जैन पर भाजपा ने मुहर लगा दी। वही कोलारस से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव और पोहरी से वर्तमान विधायक और राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा का नाम फाइनल किया है।

शिवपुरी विधानसभा सीट के लिए भाजपा को मंथन करना पडा,उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा कोई फ्रेश चेहरा मैदान में उतार सकती है लेकिन देवेन्द्र जैन ने टिकट की बाजी में सबको पीछे छोड दिया।