SHIVPURI NEWS - मंगलम का चुनाव शून्य घोषित हो,विकलंगो का पैसा खा रहे है,सदस्यों को नहीं है सूचना चुनाव की

Bhopal Samachar

शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई मे शिवपुरी की संस्था मंगलम में हुए चुनाव को घोषित करने का आवेदन जनसुनवाई मे आया है। आरोप है कि मंगलम में 1226 सदस्य है और उनके बिना अनुमति और चुनाव के पुराने डारेक्टरो को ही चुन लिया गया है। मंगलम संस्था गरीब,विकलांग और असहाय लोगो की मदद करने वाली संस्था है इसमें पुरानी बॉडी ने ही कब्जा कर लिया है और वह लगातार इसमें भ्रष्टाचार कर रही है।

मंगलम संस्था का चुनाव घोषित करने का आवेदन देने पहुंचे रघुराज सिंह ठाकुर निवासी शांतिनगर ने कहा कि में मंगलम संस्था का सदस्य हूं और शिवपुरी जिले में मंगलम संस्था कि 1226 सदस्य है। मंगलम संस्था में कर्ताधर्ताओं ने बिना किसी सदस्य को सूचना दिए बिना ही मंगलम के संचालक मंडल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव कर लिया है।

रघुराज सिंह ठाकुर का कहना था कि जिले के 1226 सदस्य 24 डारेक्टरो का चुनाव मतदान के द्वारा करते और उसके बाद सभी चुने हुए डारेक्टर  संचालक मंडल अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करते यही मंगलम संस्था का बायलॉज है।

लेकिन समाज सेवी संस्था मंगलम पर चुनिंदा लोगो ने कब्जा कर लिया है। कई सालो से यही इस सस्था पर जमे हुए है। इस बार इन लोगो ने सदस्यों को बिना सूचना दिए हुए चुनाव संपन्न करा लिए जो नियम विरूद्ध है कलेकटर महोदय को मैंने आज एक शिकायती आवेदन सौंपा है कि मंगलम में हुए चुनावों का शून्य कराया जाए और प्रक्रिया के तहत पून:चुनाव संपन्न कराए जाए।