SHIVPURI NEWS - विधानसभा चुनाव:मंत्री राठखेड़ा केवल साक्षर तो प्रीतम का जीवन मजदूरी से चलता है, 90% प्रत्याशी किसान

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। 5 साल के लिए जनमानस अपना विधायक चुनने जा रहा है,लोकतंत्र के महोत्सव में प्रत्याशियों ने अपना हलफनामा भी जमा कर दिया है। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने और विधानसभा की विकास की बडी जिम्मेदारी जनता अपने मत के माध्यम से देने जा रही है। आइए जानते है क्षेत्र की जिम्मेदारी लेने का वादा करने वाले प्रत्याशी कितने योग्य है।

विधानसभा करैरा 23
करैरा विधानसभा आरक्षित सीट है। करैरा विधानसभा 23 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव फिर मैदान में है। प्रागीलाल जाटव उम्र 52 साल ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं क्लास बताई है और आय का साधन कृषि और जानवर पालन बताया है।

करैरा से भाजपा प्रत्याशी रमेश प्रसाद खटीक उम्र 65 साल शिक्षा 12वीं क्लास,आय का साधन पूर्व एमएलए की पेंशन और कृषि को बताया है।

पोहरी विधानसभा 24
पोहरी विधानसभा में इस बार का चुनाव भी घमासान होने वाला है,त्रिकोणीय मुकाबला है। पोहरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विधायक एंव राज्य मंत्री सुरेश राठखेडा फिर मैदान में है। सुरेश राठखेडा अब तीसरी बार पोहरी विधानसभा से चुनाव लड रहे। सन 2018 में कांग्रेस की ओर से फिर उपचुनाव 2020 भाजपा की ओर से लड़ा था। जिसमें सुरेश राठखेडा विजयी हुए थे।

अब यह तीसरा चुनाव भाजपा के प्रत्याशी के रूप में लड रहे है। सुरेश राठखेडा केवल साक्षर है,आय का साधन कृषि और एमएलए और मंत्री के रूप में मिलने वाली वेतन सहित विनमेश को बताया है।

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे कैलाश कुशवाह मैदान में हैं कैलाश कुशवाह भी पोहरी विधानसभा से तीसरा चुनाव लड रहे है। इससे पूर्व कैलाश पोहरी विधानसभा से 2018 और 2020 का चुनाव बसपा के हाथी के साथ लडे थे,अब दल बदलकर कांग्रेस से 2023 का चुनाव लड रहे है। कैलाश कुशवाह उम्र 44 साल 12वीं क्लास बताई है,वही आय का साधन कृषि और व्यवसाय बताया है।

बसपा प्रत्याशी के रूप में प्रद्युम्न वर्मा मैदान में है। प्रदृम्मन वर्मा का पोहरी विधानसभा से पहला चुनाव है। कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज होकर बसपा से पोहरी विधानसभा से चुनाव लड रहे है। अगर पिछले 2 चुनावों की बात की जाए तो पोहरी से बसपा दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार बसपा की पोहरी में पहले पायदान पर आने की कोशिश करेगी। प्रदुमन वर्मा bcom उम्र 44 साल ने अपनी आय के स्त्रोत कृषि,किराया,ब्याज व अन्य साधन बताए है।

शिवपुरी विधानसभा 25
शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस से केपी सिंह मैदान में है। केपी सिंह यह 7वां विधानसभा का चुनाव लड रहे है। इससे पूर्व केपी सिंह पिछोर विधानसभा से 6 बार चुनाव लड़कर विजयी हुए है। कांग्रेस के इस अपराजेय योद्धा केपी सिंह उम्र 70 साल ने अपनी आय के स्त्रोत कृषि और एमएलए के रूप में मिलने वाली वेतन को बताया है।

शिवपुरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन चुनाव लड रहे है। देवेन्द्र जैन का शिवपुरी विधानसभा से यह दूसरा चुनाव है। इससे पहले देवेन्द्र जेन 1993 में भाजपा से चुनाव लड चुके ओर विजयी हुए है। देवेन्द्र जैन उम्र 70 साल बीकॉम है और आय का स्त्रोत कृषि और व्यवसाय है। बसपा से इस बार शिवपुरी विधानसभा से एवरन गुर्जर मैदान में है। एवरन गुर्जर उम्र 37 साल 8वीं पास और ट्रैक्टर का व्यवसाय करते है।

पिछोर विधानसभा 26
पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रीतम लोधी मैदान में है। प्रीतम लोधी का यह पिछोर विधानसभा से तीसरा चुनाव है। प्रीतम लोधी 2 चुनाव हार चुके है। प्रीतम लोधी पिछोर विधानसभा से तीसरी बार मैदान में है। प्रीतम लोधी उम्र 64 साल 10वीं क्लास ने अपना आय का जरिया मजदूरी ओर कृषि बताई है। वही भाजपा प्रत्याशी अरविंद लोधी ने अभी तक अपना हलफनामा नही दिया है।

कोलारस विधानसभा 27
कोलारस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव उम्र 53 साल ने अपनी आय का साधन कृषि, वेयर हाउस व पेंशन को बताया है। महेंद्र यादव कोलारस विधानसभा में हुए उपचुनाव मे विजयी हुए थे। वही सन 2018 का चुनाव महेन्द्र यादव हार गए थे। यह दोनों चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी के उम्मीदवार के रूप में लडे गए थे। महेन्द्र यादव का यह तीसरा चुनाव है। कांग्रेस की ओर से इस बैजनाथ सिंह यादव मैदान मे है। बैजनाथ यादव उम्र 71 साल 10वीं क्लास का आय का साधन खेती को बताया है। बैजनाथ यादव का यह पहला चुनाव है। कोलारस विधानसभा मे बसपा प्रत्याशी नवल धाकड उम्र 36 साल बीएससी ने अपनी आय का साधन प्रॉपर्टी डीलर के रूप मे बताया है।