SHIVPURI NEWS - जिले में 48 घंटे मे गिरा रात का पारा 5 डिग्री तक, सुबह शाम ठंडक का अहसास

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर व जिले की तीन तहसीलों में हल्की बारिश के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आई है। 48 घंटे पहले रात का पारा 5 डिग्री तक गिर गया था। अब 24 घंटे पहले 1.1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पानी बरसने से सुबह व शाम ठंडक महसूस की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर का बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्यिस रहा। जबकि एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम पारा 31.2 डिग्री व न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम 23.9 डिग्री था।

इस तरह तापमान में उतार चढ़ाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात शिवपुरी शहर में 6 मिमी, नरवर 13 मिमी और करैरा में 8.20 मिमी बारिश हो गई थी। इस बारिश के कारण तापमान में भी एक साथ भारी गिरावट आ गई।

सामान्य औसत कोटे की 91.71% बारिश हुई

भू-अभिलेख द्वारा शिवपुरी जिले में मंगलवार को कुल औसत 3.02 मिमी औसत बारिश दर्ज की है। अब कुल औसत बारिश 748.61 मिमी हो चुकी है जो सामान्य औसत की 91.71% है। सामान्य औसत 816.3 मिमी निर्धारित है, जिसकी पूर्ति के लिए अभी 8.29% बारिश की जरूरत है। मानसून की वापसी के साथ सामान्य औसत कोटा पूरा होना संभव नजर नहीं आ रहा है।