SHIVPURI NEWS - शिवपुरी में छाछ समझकार ​कीटनाशक पी लिया, मां-बाप सहित 2 बच्चे अस्तपाल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के खोरगार गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने छाछ समझकर टमाटर में इल्ली मारने वाली दवा को पी लिया। तबियत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खोरघार के रहने वाले 60 साल के ज्ञानी जाटव ने बताया कि उसे घबराहट हो रही थी। इसके चलते उसने घर की बाल्टी में घुली रखी टमाटर में डालने वाली इल्ली मारने की दवा को छाछ समझकर पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

बुजुर्ग ज्ञानी ने बताया कि हाल ही में उसने अपनी आंखों का ऑपरेशन करवाया। जिससे उसे कम दिखाई दे रहा है। हालांकि, मेरी आंखों में चश्मा भी लगा है। वह भी अब काम नहीं कर रहा।

इसी के चलते जहरीली दवा मुझे छाछ समझ आई और मैने उसे पी लिया। बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मा बाप सहित 2 बच्चे अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में सोमवार की सुबह एक महिला और पति सहित दो बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्तीय कराया। जहां पर उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, डेहरबारा गांव की रहने वाली फूलमती जाटव (45) अपने पति विक्रम जाटव (50), बेटा आर्थिक (5) और बेटी पूर्वी (7) के साथ घर से खेत के लिए निकले थे।

इसी दौरान पेड़ पर लगी मधुमक्खी के छत्ता से निकलकर मधुमक्खियों ने एकाएक चारों पर हमला बोल दिया।

महिला और उसके पति सहित दोनों बच्चे मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।