SHIVPURI NEWS - बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा पर है 1.47 करोड़ का कर्जा, हथियारों के शौकीन

Bhopal Samachar

पोहरी। पोहरी के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने बीते रोज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रद्युम्न वर्मा के हाथ में 2.45 लाख कैश व पत्नी पर 1.15 लाख रु. हैं। चार खातों में 18.99 लाख तो पत्नी के चार खातों में 26.71 लाख रु. हैं। 44.75 लाख के पॉलिसी व इंश्योरेंस हैं।

24 लाख की ज्वैलरी व पत्नी के पास 49.50 लाख की ज्वैलरी, 50 हजार की राइफल सहित कुल चल संपत्ति 2.09 करोड़ व पत्नी की 1.23 करोड़ रु. है। 3.62 करोड़ की कालामढ़, सिंह निवास, मनियर शिवपुरी, दर्रोनी, रायचंद खेड़ी, रातौर, बछौरा में स्व अर्जित कुल 12.1108 हेक्टेयर जमीन है।

कोलारस के कुम्हरौआ में 1.75 करोड़ का 0.55 हेक्टेयर में 16 हजार वर्गफीट में वेयर हाउस, मनियर में 1 करोड़ की 2000 वर्ग फीट, 1500 वर्गफीट व 1500 वर्ग फीट प्लाट व मकान, रिंग रोड इंदौर में 1.25 करोड़ का 2152 वर्गफीट और भोपाल के पद्मनाभ नगर में 50 लाख का 1500 वर्ग फीट में मकान में आधा हिस्सा है। कुल अचल संपत्ति कुल 8.12 करोड़ व पत्नी की 50 लाख रु. है।

एचडीएफसी बैंक से चार ऋण खातों से 85.86 लाख व दोस्तों से 61.78 लाख का पर्सनल लोन सहित कुल 1.47 करोड़ का कर्ज है। सुंड्री डेबटर्स एंड एडवांस को 120.85 लाख, व पत्नी द्वारा 41.25 लाख रु. का लोन भी दिया है। इनकम टैक्स में स्वयं की आय 15.98 लाख व पत्नी की 4.91 लाख रु. है।