उज्जैन में हुई कराते के स्टेट लेवल के टूर्नामेंट में शिवपुरी के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Bhopal Samachar
शिवपुरी। स्पोर्ट्स कराते संघ जिला शिवपुरी के महासचिव सेंसई हितेंद्रसिंह डांडे ने बताया कि मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ (KIO) ने उज्जैन में 28 से 29 अक्टूबर को कराते की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया। मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ के महासचिव महेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न हुई।

शिवपुरी टीम कराते कोच चंद्रदीप सिंह डांडे के साथ उज्जैन में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर शिवपुरी कराते खिलाड़ियों ने 3 ब्रांज मेडल जीते।

सौरेश विभु शर्मा- ब्रांज मेंडल, शशांक सिंह सिकरवार - ब्रांज मेडल, नैतिक बघेल- ब्रांज मेडल, हैप्पी डेज , तनिष्क जैन ने भी अपनी जुझारू फाइट का प्रदर्शन किया। अकेडमी के कराते खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर जिला खेल अधिकारी(डीएसओ) शिवपुरी डॉ के के खरे, ब्लॉक खेल अधिकारी विवेक वर्धन, तात्या टोपे फिजिकल कॉलेज प्राचार्य जगदीश मखवाना, हैप्पी डेज प्राचार्य अंजू शर्मा ने सभी खिलाड़ियों शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।