कोलारस से मिथलेश यादव, पोहरी से मंत्री राठखेडा और शिवपुरी से ब्राह्मण प्रत्याशी पर मंथन तेज

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सूची पर दो दिन के ब्रेक कर दिया है 2 दिन बाद ही शिवपुरी विधानसभा की शेष बची सीटों पर स्थिती क्लीयर हो जाऐगी। इस सूची में कोलारस विधानसभा में भाजपा बडा फेर बदल करने की मूड मे है। बताया जा रहा है कि कोलारस विधानसभा सीट से स्व:रामसिह दादा के बेटे पूर्व विधायक महेंद्र यादव का टिकट कट सकता है और दादा की बेटी मिथलेश यादव का टिकट फाइनल हो सकता है। मिथिलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व बदरवास जनपद अध्यक्ष रह चुकी है।

पोहरी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक राज्य मंत्री सुरेश राठखेडा का नाम फायनल है बस भाजपा की जारी सूची में प्रिंट होना शेष रह गया है,तमाम विरोध के बाद भी मंत्री सुरेश राठखेडा अपना नाम बचाने में सफल रहे है। वही शिवपुरी विधानसभा सीट पर अभी विचार चल रहा है। किसी एक नाम पर सहमति नही बन सकी है।

शिवपुरी विधानसभा में दो प्रकार की तस्वीर बन रही है कि कांग्रेस के प्रत्याशी केपी सिंह समक्ष ऐसा प्रत्याशी उतारा जाए जो लगातार केपी सिंह पर जुबानी हमले कर सकता हो। भाजपा के मंथन में एक बात तय हो चुकी है कि शिवपुरी विधानसभा सीट से ब्राहम्मण प्रत्याशी ही उतारा जाऐगा। शिवपुरी से अगर ब्राहम्मण प्रत्याशी की बात की जाए आधा दर्जन नाम चल रह है।

शिवपुरी से सिंधिया के खास माने जाने वाले विजय शर्मा,संगठन की ओर से धैर्यवर्धन शर्मा,राघवेन्द्र शर्मा,राघवेंद्र गौतम केन्द्रीय मंत्री की नरेन्द्र सिंह तोमर गुट से रामजी व्यास,नरेंद्र बिरथरे और सोनू बिरथरे का नाम है। इन नामों पर गौर किया जाए तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास एक नाम है वह केवल विजय शर्मा,शिवपुरी विधानसभा सीट सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट है और इस सीट पर सिंधिया परिवार अपने पास ही सुरक्षित रखना चाहेगा।

वही संगठन की बात करे तो शिवपुरी से पब्लिक और संगठन का चेहरा युवा नेता धैर्यवर्धन सबसे आगे है,वही पिछोर के निवासी और संघ पूर्व प्रचारक प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा है,वही राघवेन्द्र गौतम की बात करे तो इंदौर संभाग के प्रभारी है और शिवपुरी विधानसभा पिपरसमा गांव के निवासी वही जनपरिषद परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे है और संघ के पूर्व प्रचारक है।

वही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की बात करें तो इस गुट में पूर्व विधायक दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे,सोनू बिरथरे और राम जी व्यास का नाम है। शिवपुरी विधानसभा से भाजपा ब्राहम्मण प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो उसे पांचों विधानसभा में लाभ मिलने की उम्मीद है।