विधानसभा चुनाव 2023: सिंधिया के बाद केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल करेंगें कोलारस और पिछोर में प्रचार - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे चुनावी की खुमारी चढने लगी है। भाजपा इस चुनाव प्रचार में आगे चल रही है,भाजपा के स्टार प्रचारक ग्वालियर के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर अंचल की प्रचार की कमान रखी है। सिंधिया ने पोहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनमे जोश भरा और कोलारस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क किया। अब इस क्षेत्र में भाजपा में दूसरा स्टार प्रचारक उतारने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का शिवपुरी दौरा तय हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कोलारस विधानसभा के रन्नौद मंडल में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। रन्नौद में होने वाली आमसभा में पिछोर के भाजपा कार्यकर्ता सहित जनता भी मौजूद रहेगी। रन्नौद के बस स्टैंड के पास होने वाली आमसभा में केंद्रीय मंत्री कोलारस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव और पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे।

आमसभा में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री हेलीकॉप्टर से रन्नौद कस्बे पहुचेंगे जहां वह रविवार की सुबह 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी लगभग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी कर ली गई हैं।

बदरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने शनिवार को कोलारस विधानसभा के बदरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद को भरते हुए कल्याण सिंह यादव को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि विगत दिनों पहले बदरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते यह पद खाली था।