शिवपुरी विधानसभा चुनाव 2023: पांच विधानसभाओं में 97 नामांकन,मैदान में 84,पत्नी और बेटा भी - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा में नामांकन के आखिरी दिन 97 नामांकन भरे गए है। विधानसभा चुनाव में 84 प्रत्याशी मैदान में है। आगे कौन चुनाव लड़ता है यह फार्म रिटर्न करने की अंतिम दिन ही ज्ञात हो सकेगा,लेकिन कई बड़े नामों के नेताओं के नाम के निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है। वही पत्नी और बेटे ने भी नामांकन भरा है।

जिनमें से शिवपुरी विधानसभा से 21, पोहरी विधानसभा से 18, कोलारस विधानसभा से 22, पिछोर विधानसभा से 22 और करैरा विधानसभा से 14 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इनमें से करैरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव की पत्नी मिथलेश जाटव ने कांग्रेस पार्टी की ओर से तो वहीं, पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी के बेटे राकेश लोधी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।

प्रत्याशी हूबहू नाम के, प्रत्याशी की पत्नी और बेटा भी मैदान में

शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा में भ्रमित करने के लिए कई निर्दलीय ऐसे उम्मीदवारों को उतारा गया है जिसके नाम हूबहू हैं। जिनमें कोलारस से महेंद्र यादव, शिवपुरी से केपी सिंह कक्काजू, पिछोर से प्रीतम सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी और केपी सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त करैरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव की पत्नी मिथलेश जाटव ने कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल किया है।

वहीं पिछोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी के बेटे राकेश लोधी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि करैरा विधानसभा से मूल कांग्रेसी योगेश करारे ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। पोहरी विधानसभा से मूल कांग्रेस प्रदुमन वर्मा बार कांग्रेस का दामन छोड़ बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवपुरी विधानसभा

शिवपुरी विधानसभा से कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए हैं। इन 21 नामांकनों में तीन नामांकन भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के द्वारा भरे गए हैं इसकी अतिरिक्त कांग्रेस के प्रत्याशी केपी सिंह कक्काजू ने भी दो नामांकन दाखिल किए हैं। कुल मिलाकर शिवपुरी विधानसभा से 18 प्रत्याशी मैदान में है।

1. देवेंद्र जैन - भाजपा 2. केपी सिंह कक्काजू - कांग्रेस 3. ऐवरन सिंह गुर्जर - बसपा 4. सविता यादव - सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया 5. परमा राठौर परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया 6. यशवंत सिंह यादव - समाजवादी पार्टी 7. सत्येंद्र करइया - आजाद समाज पार्टी 8. राधेश्याम शर्मा - राष्ट्रीय निर्माण पार्टी 9. राशिद अली निर्दलीय 10. रमेश शर्मा - निर्दलीय 11. केपी सिंह कक्काजू - निर्दलीय 12. आरिफ खान - निर्दलीय 13. अमन सोनी - निर्दलीय 14. अजय जाटव - निर्दलीय 15. विजय बाथम - निर्दलीय 16. मनीराम लोधी - निर्दलीय 17. मनोज सूर्यवंशी - निर्दलीय 18. हजारीलाल कोटिया - निर्दलीय

पोहरी विधानसभा क्षेत्र

पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कल 18 नामांकन भरे गए हैं जिनमें से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश धाकड़ ने दो अतिरिक्त नामांकन दाखिल किए हैं इसके अतिरिक्त कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने एक और बसपा प्रत्याशी प्रदुमन वर्मा ने एक अतिरिक्त नामांकन दाखिल किया है। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

1. सुरेश धाकड़ - भाजपा 2. कैलाश कुशवाह - कांग्रेस 3. प्रदुमन वर्मा - बसपा 4. सिद्धम सिंह खेमरिया - आजाद समाज पार्टी 5. विनोद कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी 6. रामेश्वर वर्मा - निर्दलीय 7. नरेश धाकड़ - निर्दलीय 8. महेंद्र डेंगर - निर्दलीय 9. बृजेश धाकड़ - निर्दलीय 10. कैलाश नारायण परिहार - निर्दलीय 11. गिर्राज - निर्दलीय 12. हाकिम सिंह वर्मा - निर्दलीय 13. बाबूलाल जाटव - निर्दलीय 14. सत्येंद्र धाकड़ - निर्दलीय

कोलारस विधानसभा क्षेत्र -

कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कुल 22 नामांकन दाखिल किए गए हैं जिनमें से बसपा ने दो अतिरिक्त और एक कांग्रेस ने अतिरिक्त नामांकन दाखिल किए हैं वहीं इस विधानसभा में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी एक अतिरिक्त नामांकन दाखिल किया है कुल मिलाकर 18 उम्मीदवार कोलारस विधानसभा से इस बार चुनावी मैदान में है।

1. महेंद्र यादव - भाजपा 2. बैजनाथ सिंह यादव - कांग्रेस 3. नवल धाकड़ - बसपा 4. विनोद कुमार रघुवंशी - सपाक्स 5. सुरेश लोधी - पिछड़ा समाज पार्टी 6. अनिल कुमार लोधी - भारतीय सभ्यता पार्टी 7. ठाकुर लाल जाटव - आजाद समाज पार्टी 8. - भैया लाल परिहार - आम आदमी पार्टी 9. वीर सिंह जाटव - निर्दलीय 10. महेंद्र सिंह यादव - निर्दलीय 11. सीताराम जाटव - निर्दलीय 12. हरवीर सिंह यादव - निर्दलीय 13. - नवल सिंह धाकड़ - निर्दलीय 14. प्रहलाद आदिवासी - निर्दलीय 15. महेंद्र सिंह यादव - निर्दलीय 16. लोकेंद्र लोधी - निर्दलीय 17. इंद्रपाल सिंह कुशवाह - निर्दलीय 18. प्रेम नारायण सिंह लोधी - निर्दलीय

पिछोर विधानसभा क्षेत्र -

पिछोर विधानसभा क्षेत्र से 22 नामांकन दाखिल किए गए हैं जिनमें से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी की ओर से एक अतिरिक्त नामांकन दाखिल किया गया है कुल मिलाकर पिछोर विधानसभा से 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

1. प्रीतम लोधी - भाजपा 2. अरविंद सिंह लोधी - कांग्रेस 3. संत सिंह आदिवासी - बसपा 4. राजीव यादव - समाजवादी पार्टी 5. रामसिंह पाल - राष्ट्रीय समाज पक्ष 6. दशरथ जाटव - आजाद समाज पार्टी 7. राम सहाय यादव - समाजवादी पार्टी 8. डीएस चौहान - जन अधिकार पार्टी 9. चंद्रपाल सिंह यादव - जनता दल 10. भैरोलाल जाटव - निर्दलीय 11. प्रीतम सिंह लोधी - निर्दलीय 12. द्वारिका प्रसाद यादव - निर्दलीय 13. संतोष कुमार शर्मा - निर्दलीय 14. महेश डोंगर - निर्दलीय 15. अरविंद लोधी - निर्दलीय 16. केपी सिंह - निर्दलीय 17. दाऊ अमर सिंह - निर्दलीय 18. राकेश लोधी - निर्दलीय 19. सावरेन सिंह बुंदेला - निर्दलीय 20. कृष्ण पाल सिंह चौहान - निर्दलीय 21. प्रदीप कुमार - निर्दलीय

करैरा विधानसभा क्षेत्र -

करैरा विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 नामांकन दाखिल किए गए हैं इनमें से एक अतिरिक्त नामांकन कांग्रेस के प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव के द्वारा दाखिल किया गया है। करैरा विधानसभा से अब 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

1. रमेश खटीक - भाजपा 2. प्रगीलाल जाटव - कांग्रेस 3. मिथिलेश जाटव - कांग्रेस 4. शांति दास फले - बसपा 5. रामेश्वर आजाद - आजाद समाज पार्टी 6. जदीश कलावत - जन अधिकार पार्टी 7. नाथूराम जाटव - समता मूलक समाज पार्टी 8. मीना कोली - राष्ट्रीय समाज पक्ष 9. मुकेश कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी 10. रचना मनीष राय निर्दलीय 11. योगेश खटीक - निर्दलीय 12. राकेश - निर्दलीय 13. गुलाब सिंह अहिरवार - निर्दलीय