SHIVPURI NEWS- करैरा में भरे बाजार से किसान के साथ लूट, घटना कैमरे में कैद-बैंक से निकाले थे पैसे

Bhopal Samachar
करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे से मिल रही है कि करैरा कस्बे में गुरुवार की दोपहर एक किसान के साथ लूट की वारदात का अंजाम दिया गया था। बदमाशो ने करीब डेढ लाख रूपयो से भरा बैग किसान के हाथो से छीन लिया और मौके से फरार हो गए। यह लूट की वारदात कैमरे में कैद हुई है। करैरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उदयपुर गांव के किसान विजय राम यादव ने बताया कि आज दोपहर वह अपने बेटे जितेंद्र यादव के साथ करैरा के बैंक ऑफ इंडिया आया था। बैंक खाते से मैंने 1 लाख 47 हजार रुपए निकाले थे। मैंने सिरसौद गांव में थ्रेसर बनवाई थी। उसके लिए रुपए निकाले थे।

रुपए निकालने के बाद मैं एक परिचित की दुकान पर जा रहा था, तभी आरोपियों आए और मेरे हाथों से रुपयों से भरा बैग लेकर झांसी की तरफ फरार हो गए। वहीं लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें 2 बदमाश बाइक से आए और किसान से बैग छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। वहीं करैरा पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।