SHIVPURI NEWS - भारत जोड़ो यात्रा की मनाई गई वर्षगांठ, शिवपुरी शहर मे कांग्रेसी तिरंगा लेकर निकले

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा हो गया हैं। आज ही के दिन राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से पैदल भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 4 हजार किलोमीटर तक पैदल चलकर 145 दिन में पूरी की थी इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई बडे बडे चेहरे शामिल भी हुए थे।

वहीं यात्रा का एक साल पूरा होने पर राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती और भारत एकजुट नहीं हो जाता। इसके अलावा राहुल ने अपनी 4,000 किलोमीटर से अधिक की कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा का एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि हम देश की बेहतरी के लिए ऐसे ही चलते रहेंगे।

हालांकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यात्रा अभी जारी है और जल्द ही इसका दूसरा चरण भी देखने को मिल सकता है। इधर यात्रा का एक साल पूरा होने के बाद पार्टी ने देश के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

आज इसी के चलते शहर में सभी कांग्रेसियों ने मिल कर भारत जोडो यात्रा निकाली यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा होने पर निकाली गई। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा और हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए वीरेन्द्र रघुवंशी भी शामिल थे। यह यात्रा तात्या टोपे समाधी स्थल से प्रारम्भ होकर अस्पताल चौराहा होते हुए कोतवाली रोड और फिर गांधी आश्रम पर समाप्त हुई।

इनका कहना है

आज राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। उसी के उपलक्ष्य में आज देश के सभी जिलें में यह यात्रा निकाली गई है। जिन लोगों ने राहुल गांधी की छवि को खराब करने में करोड़ों रुपये खर्च किये है। इस यात्रा ने उनकी छवि को बदला है। और आज देश का युवा उन्हें अगले प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता है। राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा 2 की शुरुआत गुजरात से करेगे और यह असम में पूरी होगी
जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी शिवपुरी