SHIVPURI NEWS - रक्तदान महादान, महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप के दो सदस्यों ने किया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप के दो सदस्यों ने किया बी पॉजिटिव ब्लड डोनेट। मरीज़ मनोज बैरागी जिनका हीमोग्लोबिन 2.था मनोज को बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी पर ब्लड बैंक में यह रक्त उपलब्ध नही था क्योंकि इस समय ब्लड बैंक में ब्लड की काफी कमी चल रही है।

जिससे परिजन बहुत परेशान हो रहे थे तभी महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप के सदस्य रिंकू बैरागी ने यह खबर महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप के अध्यक्ष योगेश जैन को दी। योगेश ने तुरन्त अपने ग्रुप के रेगुलर डोनर शशांक कुलश्रेष्ठ एवं गोविंद मांझी से संपर्क किया।

खबर मिलते ही दोनों रक्तवीर तुरन्त ब्लड बैंक आये और अपना बी पॉजिटिव रक्त डोनेट कर मनोज बैरागी की मदद की।रक्तदान के समय संचालक आदित्य चंदेल,मीडिया प्रभारी विशाल कश्यप महामंत्री गोलू पठान मौजूद रहे।महानआर्यमन ब्लड डोनेशन ग्रुप दोनों रक्त वीरो का बहुत बहुत धन्यवाद करता है