SHIVPURI NEWS - नीलाक्षी निगम का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चयन हुआ

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में होनहार बच्चों की कमी नहीं हैं, आये दिन कोई ना कोई प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान जीतते ही आ रहे हैं। आज एक और होनहार बेटी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता टेबल टेनिस प्रतियोगिता चयन हुआ हैं।

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी की नीलाक्षी निगम पुत्री नीलेश निगम का प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नीलाक्षी हैप्पी डेज स्कूल की स्टूडेंट हैं जो कि पढ़ने में भी बहुत होशियार हैं। नीलाक्षी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र निगम एडवोकेट की पोती हैं।

नीलाक्षी की इस सफलता के लिए हैप्पी डेज स्कूल प्रबंधक गीता दीवान, प्रिंसिपल अंजू शर्मा, कोच निखिल चौकसे एवं सभी शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।