SHIVPURI NEWS - कोलारस से वीरेंद्र, करैरा से प्रागीलाल के नाम पर मुहर वाली खबर का कांग्रेस ने किया खंडन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। म प्र में विधानसभा चुनावो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है,नेताओं के घोषणाओ और वादों की इस बरसात में अफवाहो की बिजली भी गिरती रहती है,ऐसा ही कुछ बीते रोज हुआ। कांग्रेस की एक लिस्ट जो सोशल पर तैर रही थी। इस लिस्ट ने ग्वालियर-संभाग की 12 सीटों पर टिकट फाइनल होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। इस लिस्ट ने किसी नेता को खुश कर दिया तो किसी नेता को रूला दिया। बाद में कांग्रेस मध्य प्रदेश कमेटी के पत्र से इस खबर का खंडन किया और प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने इस खबर का खंडन किया।

दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, इधर किसी ने कांग्रेस की फर्जी सूची बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दी। इस फर्जी सूची में कोलारस सीट से विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी का नाम दर्शाया गया था। वही करैरा से प्रागीलाल जाटव के नाम पर मोहर लग गई है। प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि सोशल मीडिया के कुछ ग्रुपों में मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है।

कांग्रेस द्वारा ना तो प्रत्याशियों की कोई सूची जारी हुई है ना ही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट किया है। इस कूटरचित सूची को बनाने वालों पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।