SHIVPURI NEWS - प्रसिद्ध धाम माँ हिंगलाज धाम नानौरा के महंत का साइलेंट अटैक से निधन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा के गांव नानौरा में स्थित शिवपुरी के प्रसिद्ध धाम मॉ हिंगलाज धाम नानौरा के महंत श्री कल्याण चंद व्यास (भगत जी ) का बीती रात निधन हो गया है। मंहतश्री का आज सुबह नानौरा गांव में हिंगलाज माता के मंदिर परिसर में ही अंतिम संस्कार किया गया। महंत जी की अंतिम यात्रा में उनके हजारों भक्त पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार बाल्यावस्था में ही भक्ति मार्ग अपनाने वाले हिंगलाज माता मंदिर के महंत श्री कल्याण चंद व्यास उम्र 50 साल ने बीती रात 9 बजे तक दैनिक पूजा अर्चना की थी उसके बाद महंत जी ने भोजन किया था। उसके बाद वह सोने चले गए। बताया जा रहा है कि अचानक से महंत जी को पसीना आया और शरीर का एक हिस्सा रह गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए और डॉक्टरों ने उनका चैकअप किया तो उनका बीपी 260 से अधिक था। बताया जा रहा है कि महंत ने बीपी चेक होने के बाद ही दम तोड दिया। डॉक्टरों का कहना था कि हाई बीपी था और श्री मंहत को साइलेंट अटैक आया था इस कारण ही इनकी मौत हुई है।

12 वर्ष की उम्र में बालक कल्याण का मां हिंगलाज ने सपना
पोहरी विधानसभा में आने वाले गांव नानौरा के रहने वाले बालक कल्याण को मां हिंगलाज ने सपना दिया था और अपनी मूर्ति जमीन में गड़ी होने की बात बताई थी। बताया जा रहा है कि खेरिया और नानौरा के बीच पड़ी खाली भूमि में जमीन में मां हिंगलाज की मूर्ति होने के सपने पर उनके परिवार ने खुदाई की तो मां हिंगलाज की मूर्ति निकली।

अब विशाल धाम है मां हिंगलाज का
वर्तमान में नानौरा गांव में मां हिंगलाज का एक विशाल मंदिर है इस मंदिर में मां हिंगलाज के अतिरिक्त राम दरबार और हनुमान जी का मंदिर है। मां हिंगलाज के शिवपुरी जिले सहित श्योपुर,ग्वालियर,मुरैना,गुना सहित तमाम जिले के भक्त मां हिंगलाज के मंदिर पर अपनी मनोकामना लेकर आते थे। नौवे के दिन मां हिंगलाज की जात भरती थी ओर महंत कल्याण चंद व्यास को मां की सवारी आती थी। आज महंत जी के निधन के बाद उनके हजारो भक्त गमगीन माहौल में नानौरा पहुंचे और महंत को अंतिम विदाई दी।