SHIVPURI NEWS- मनीष का फोन पर सास-ससुर से झगडा, गुस्से में फांसी के फंदे पर लटक गया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से मिल रही है कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की फोन पर अपने सास-ससुर से झगडा हुआ था उसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के नईसराय थाना सीमा के ग्राम अकाई निवासी मनीष पुत्र नत्था प्रजापति उम्र 22 साल ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मनीष ने जब फांसी लगाई तो उसे उसके परिजनो ने फंदे से उतार लिया। युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया।

यहां युवक का उपचार जारी है, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक व उसके स्वजनों के अनुसार मनीष की पत्नी अपने मायके गुना गई हुई थी। शुक्रवार को उसने अपनी पत्नी से बात करने के लिए फोन लगाया। इसी दौरान मनीष के सास-ससुर ने उससे फोन पर ही झगड़ा करना शुरू कर दिया और उलाहना देते हुए उल्टा सीधा बोल दिया। यह बात मनीष के दिल-दिमाग में घर कर गई। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।