SHIVPURI NEWS - कांग्रेसियो की जन आक्रेश यात्रा का श्रीगणेश होगा ​श्रीजाी स्थापना के दिन,गुप्तचर करेंगें सर्वे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मप्र में चुनाव नजदीक है,इसलिए प्रदेश के मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने अपनी गतिविधि शुरू कर दी है। पार्टी पब्लिक के बीच बने रहने के लिए कोई ना कोई कार्यक्रम लेकर आ रही है। अभी भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा का हल्ला था अब कांग्रेस भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा के बाद जन आक्रोश यात्रा लेकर मैदान में आ रही है। इस यात्रा का प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा बनाकर ला रही है,शिवराज सरकार के 50% कमीशनखोरी और घोटाले रहेंगे मुख्य बिंदु इस यात्रा का केन्द्र रहेंगें। वही कांग्रेस के उम्मीदवारों के शक्तिप्रदर्शन का गुप्त रिपोर्ट भी टिकट बांटने टेबल तक पहुंचेगी।

कांग्रेस गणेश चतुर्थी को वह जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है,जिसमें शिवराज सरकार के 50 फीसदी कमीशन खोरी के मामले और घोटाले वह जनता के बीच रखेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में 18 सालों से भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा रोजाना नित नए घोटाले किए गए, आमजन पर इस तरह से अत्याचार हुआ कि वह सुविधाओं से वंचित रह गया।

इन सबके विरोध में कांग्रेस 19 सितम्बर गणेश चतुर्थी से पूरे प्रदेश में 'जन आक्रोश यात्रा' निकालने जा रही है। जिला कांग्रेस महासचिव विजय चौकसे ने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग में 19 सितम्बर को श्योपुर से इस 'जन आक्रोश यात्रा' का शुभारंभ यात्रा प्रभारी विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा गणेश पूजन से किया जाएगा। शिवपुरी में यह यात्रा 28 सितम्बर को आएगी।

जिला संगठन प्रभारी डॉ रश्मि पवार,संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने बताया कि 15 तारीख को भोपाल प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला ने मीटिंग में इस यात्रा की तैयारियों के निर्देश उन्हें दिए हैं। जिले में पांचों विधानसभा मुख्यालयों सहित दो-दो आमसभा बड़े नेताओं द्वारा की जाएंगी। जिलाध्यक्ष विजय चौहान के अनुसार विधानसभा के टिकटांक्षियों की अपने साथियों के साथ इस यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने का गुप्त पर्यवेक्षण भी किया जाएगा और टिकट मांगने वालों का यह अंतिम चरण का गोपनीय सर्वेक्षण होगा।

इसके उपरान्त ही पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रारम्भिक मीटिंग रविवार को की जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कमेटियां गठित करने चर्चा की गई। जन आक्रोश यात्रा की तैयारी करते कांग्रेस नेता।