SHIVPURI NEWS - शिवपुरी जिले में पिछोर में सबसे अधिक वोटर, सबसे कम इस विधानसभा में:पुरूषो से 71 हजार महिला वोटर कम है

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मप्र में विधानसभा अब नजदीक है। मप्र इलेक्शन कमीशन लगातार मतदाता सूची मे सुधार करने के निर्देश दे रहा है और अधिक से अधिक मतदात हो सके इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे है। शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा की बात करे तो सबसे अधिक मतदाता पिछोर विधानसभा में बढे है,तो वही शिवपुरी विधानसभा में सबसे कम मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

जिले में वर्तमान समय में 1287286 वोटर्स है पिछली सूची से देखा जाए तो 50897 मतदाता बढे है। अगर विधानसभा की बात करे तो शिवपुरी जिले में सबसे अधिक मतदाता पिछोर विधानसभा में है और वह सबसे कम मतदाता पोहरी विधानसभा में है। जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 679291 है वही महिला मतदाता की संख्या 607965 है इस प्रकार 71326 की संख्या मतदाताओं में महिलाओ की कम है।

भटकना ना पड़े इसलिए की जा रही है तैयारियां

मतदाता अपना वोट सही जगह डाल सकें तथा किसी मतदाता को वोटिंग के दिन भटकना न पड़े, उसके लिए प्रशासन, तैयारियां कर रहा है। जो मतदाता विधानसभा क्षेत्र छोड़कर चले गए या .फिर जो दुनिया छोड़ गए, उनके नाम मतदाता सूची में से काटने के साथ ही 18 साल की उम्र पार कर चुके वोटर्स के नाम जोड़ने की कवायद बीते 11 सितंबर तक जारी रही। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में भी स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें नए वोटर्स के नाम मतदाता सूची में बढ़वाए जाने के लिए फार्म भी भरवाए गए।

जिले में नाम बढने से पूर्व की यह स्थिति थी मतदाताओं की

  • करैरा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 135516 वही महिला मतदाता की 116638 इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 252154 है
  • पोहरी में पुरुष मतदाता की संख्या 125508 वही महिला मतदाता की संख्या 108316 है इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 233822 है
  • शिवपुरी में पुरुष मतदाता की संख्या 132531 वही महिला मतदाता की संख्या 119283 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 251814 है
  • पिछोर में पुरुष मतदाता की संख्या 135403 वही महिला मतदाता की संख्या 119075 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 254615 है
  • कोलारस में पुरुष मतदाता की संख्या 129382 वही महिला मतदाता की संख्या 114602 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 243984 हैं।
  • थर्ड जेंडर की मतदाताओं की संख्या मिलाकर 33 मतदाता की जिले में 1236389 की संख्या दर्ज थी।

वर्तमान में यह है जिले में मतदाताओं की संख्या

करैरा विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 140498 दर्ज हो चुकी है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 124154 है। कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 264656 हो चुकी है। इस प्रकार 12502 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

पोहरी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 129869 दर्ज हो चुकी है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 113716 है। कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 243592 हो चुकी है। इस प्रकार 9770 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

शिवपुरी। विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 134712 दर्ज हो चुकी है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 122910 है। कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 257631 हो चुकी है। इस प्रकार 5847 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

पिछोर विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 140575 दर्ज हो चुकी है। वह महिला मतदाताओं की संख्या 126919 है। कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 267497 हो चुकी है। इस प्रकार 12822 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

कोलारस विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 133637 दर्ज हो चुकी है। वही महिला मतदाताओं की संख्या 120263 है। कुल मिलाकर मतदाताओं की संख्या 253910 हो चुकी है। इस प्रकार 9926 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

वही थर्ड जेंडर की कुल संख्या 33 को मिलाकर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1287286 है पिछली सूची से अगर देखा जाए तो 50897 मतदाता शिवपुरी जिले में बढे है।

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से भी अंतर

विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से भी मतदाताओं के बढ़ने की प्रक्रिया में अंतर आता हैं। अभी जो मतदाता नहीं रहे या फिर जिनके क्षेत्र बदल गए हैं, वो काम चल रहा है। 'फायनल स्थिति 23 सितंबर को सामने आएगी।
रविंद्र कुमार चौधरी, जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर