SHIVPURI NEWS- सूर्य देव का चढा पारा,33 डिग्री हुआ तापमान-प्यासी है फसल, बारिश का धोखा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज सूर्य देव का पारा चढ गया ओर तापमान 33 डिग्री के पास पहुंच गया। वही इस मानसून सत्र में बारिश ने भी धोखा दे दिया है। आज अचानक से पारा बढ़ने के कारण आमजन को मई-जून की गर्मी का अहसा हुआ। तेज धूप लोगो को चुभ रही थी। अचानक पारा बढ़ने कारण फसलों पर संकट आ गया है।

शिवपुरी जिले मे पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई। कई बार बादलो ने बरसने का मन किया लेकिन बरसे नही। इस बार मानसून सत्र में बारिश के धोखा देने के कारण जिले के प्रमुख डैम मड़ीखेड़ा डैम भी प्यासा रह गया है वही जिले के अन्य तालाबो का भी वाटर लेवल कम है। रवि की फसलों को लिए तालाबो में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं है।

बारिश न होने की वजह से सूखने लगी किसानों की फसलें

जिले में इस बार कम बारिश होने की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान होने की खबर मिल रही है। किसानों की फसल पर एक नजर डाले तो पानी की कमी से इस बार फसल में ठीक से दाना भी नहीं पड़ सका है। साथ ही फसल काफी हद तक कमजोर भी और कमजोर होने की वजह से रोग भी अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। कुछ किसानों के पास पानी की व्यवस्था है उन्होने तो अपनी फसल को पानी देकर बचा लिया है। लेकिन कुछ किसान ऐसे हे। जिसके पास पानी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। उनकी फसल को अधिक नुकसान हुआ है। एक तरह से उनकी फसल पुरी तरह से बरबाद हुई है।

इस समय खेतों में यह खडी हुई है यह फसल

इस समय ज्यादातर किसानो के खेती में सोयाबीन,मूंगफली,उड़द,धान,बाजरा,मक्का आदि फसल खेडी हुई हैं। बारिश का पानी इन फसलों में एक या दो बार ही लगा हुआ हैं लेकिन अब इन फसलों को काफी दिनो से पानी की आवश्यकता थी लेकिन समय से बारिश नहीं हुई तो ज्यादातर फसल सूखने लगी हैं। यहां तक कि उड़द की बात करे तो आने वाले 8 से 10 दिनों मे पककर कटने लगेगा कडक धूप निकलने से इस बार फसल जल्दी आने लगेगी।

सोयाबीन की फसल में अभी दाना भरने वाला है। इस समय सफल के लिए एक पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तो सोयाबीन की फसल कुपोषित हो जाऐगी।
कृषक ओम प्रकाश शर्मा ग्राम रातीकिरार

उड़द की फसल तो 10 से 15 दिनों के बाद कटना शुरु हो जाएगी इसके साथ साथ बाजरा, मक्का भी कटना शुरु हो जाएगी लेकिन सोयाबीन की फसल के लिए पिछले एक माह से बारिश का इंतजार किया जा रहा है। उसमें अभी दाना पडते जा रहा है। इसके लिए पानी की बहुत जरूरत है।
कृषक मनोज ग्राम मौघोनावडा