SHIVPURI NEWS- ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे 20 मजदूर, बोलेरो ने मार दी टक्कर,15 लोग घायल

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदागणेश गांव से मिल रही हैं जहां मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में बोलेरो पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में करीबन 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 6 लोगों की हादस गंभीर बनी हुई हैं, सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार देहरदागणेश के रहने वाले सीताराम जाटव ने बताया कि शुक्रवार को गणेशखेड़ा गांव के रहने वाले 20 मजदूर ठाटी गांव में सोयाबीन की फसल काटने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गांव से निकल ही थे। इसी दौरान माता मंदिर के पास सामने से आ रही बोलेरो लोडिंग वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 15 मजदूरों को चोटें आईं है।

जिनमें रामदुलारी जाटव, हरवीर जाटव, सुनीता जाटव, राजकुमार जाटव, कमलेश जाटव, सत्तो बाई जाटव को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।