SHIVPURI NEWS- बोलता फोटो, गाय बोल नही सकती सुन सकती है, सुन लिया उसने 15 दिन वाला वीडियो

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 16 लुधावली में स्थित नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा संचालित गौशाला में एक दर्जन से अधिक गोवंश की मौत हो गई थी। बताया गया है कि इन गोवंश की मौत भूख प्यास से तड़प तड़प कर हो गई थी। इन गायों की मौत के बाद राजनीति भी शुरू हो गई। कांग्रेस गोवंश की मौत के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगी।

वही नगर पालिका अध्यक्ष का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें वह कर रही थी कि महाराज साहब ने इस गौशाला का संचालन किसी समाज सेवी संस्था को दे दिया था इसलिए वह पंद्रह दिन से नही आई थी शायद यह वीडियो इस गाय ने सुन लिया इसलिए वह बीच चौराहे पर अपना विरोध दर्ज करा रही है,गाय बोल नही सकती तो क्या सुन तो सकती है,शायद नगर पालिका अध्यक्ष की यह बात उसे पसंद नही आई इसलिए उसने यह विरोध दर्ज कराया है।

वही पूर्व से इस गौशाला का संचालन कर रही समिति ने दबी जुबान में कहा कि उन्होंने इस गौशाला से दूरी इसलिए बनाई कि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा पति संजय शर्मा का दखल बड गया था इसलिए इस गौशाला से दूरी बनाई।