SHIVPURI NEWS - भाजपा के राम राज्य मे सरकारी गौशाला में भूख प्यास से तडप-तडप कर 15 गोवंश की मौत

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भाजपा के राम राज्य में शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 16 लुधावली में स्थित गौशाला में लगभग 15 गायों की मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि गायों की मौत भूख प्यास से तड़प तड़प कर हुई। गायों की मौत के बाद नगर पालिका अब पर्दादारी करने की कोशिश करने का प्रयास कर रहा है। मीडिया से पहुंचने से पूर्व ही साफ सफाई का काम शुरू करा दिया गया था।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर की लुधावली शहर में नगर पालिका शिवपुरी द्वारा संचालित गौशाला में आज रात 15 गोवंश की मौत हो गई। वर्तमान समय में गौशाला में 400 पशुधन है। गौवंश की मौत का कारण लापरवाही बताई जा रही है। गायों की मौत भूख प्यास से तड़प तड़प कर हुई है। अब नगर पालिका शिवपुरी अध्यक्ष मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले में पर्दादारी करती दिखी।

शहर की आवरा गायो को नगर पालिका शिवपुरी गौशाला में भेजती है। यह गौशाला नगर पालिका शिवपुरी द्वारा संचालित की जाती है। गौशाला में लगभग 15 लोगों का स्टाफ कागजो में दौड़ रहा है लेकिन गौशाला हालत ऐसे है कि जहां एक भी कर्मचारी काम नही करता हो।

नही है पीने की पानी-भूखा भी नदारद

गौशाला में पानी की टंकी गोवंश के लिए पीने को है लेकिन गौशाला की टंकियों में हरा पानी भरा था। पानी को कई महीनों से बदला नही गया। गोशाला में भूखा रखने का गोदाम खाली पड़ा था। गोवंश के लिए खाने के लिए पर्याप्त पैसा नही है। बाकी सरकारी बजट में हर माह भूसे की खरीदारी नगर पालिका कर रही है।

गंदगी के कारण पड रहे है कीड़े

गौशाला में चारो ओर गंदगी ही गंदगी है। प्रतिदिन सुबह शाम जहां गाय बैठती है वहां सफाई नही होती है। गौशाला परिसर में गंदगी और कीचड़ का साम्राज्य है आज जैसे ही यह खबर मीडिया को लगी की गौशाला में गोवंश की मौत हो गई। इसके बाद नगर पालिका ने साफ सफाई शुरू करवा दी थी। इस गंदगी के कारण किडे पड रहे है और यह गोवंश को मार रहे है।

गौशाला में कितनी गाय इसका भी नहीं है रजिस्टर

नगर पालिका शिवपुरी के द्वारा संचालित लुधावली गौशाला कितनी गाय हैं कितनी गायों के हिसाब से भूसा रखा गया है जब इसकी जानकारी नपा सीएमओ से ली तो वह भी नहीं बता सके जबकि गौशाला पर इस बात की पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए।

जबकि रिकॉर्ड के आधार पर कितनी गाय स्वस्थ हैं कितनी अस्वस्थ हैं यह भी विधिवत जानकारी नपा के पास होना चाहिए, लेकिन नपा के अधिकारियों के पास कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है इससे पता लगाया जा सकता है कि यह गौशाला कैसी चल रही होगी।

कौन सा डॉक्टर पदस्थ है गौशाला पर

बताना होगा कि शिवपुरी स्थित लुधावली गौशाला पर कौन से डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है जो इन गायों का स्वास्थ्य परीक्षण करता है इसकी जानकारी भी नगर केंद्र के कार्यकर्ताओं को नहीं दी जाती जबकि बार-बार पशु चिकित्सालय विभाग में फोन लगाने के पश्चात कोई भी डॉक्टर 10 बार फोन करने के पश्चात आता है तब तक तड़प तड़प कर कई बार गायों की मौत भी हो जाती है जबकि विधिवत रूप से गायों के परीक्षण के लिए एक डॉक्टर निश्चित ही गौशाला के लिए होना चाहिए।

आज 15 की मौत-6 गाय और मरने की कगार पर

आज 15 गाय तडप तडप कर गई। गोवंश की लाश गौशाला में पड़े थे। कुछ गाय की लाशें फूल चुकी थी ऐसा लग रहा था कि इस गाय की मौत कई दिनो पूर्व हुई है। वही कुछ गाय ऐसी बैठी हुई थी जो अब गंभीर बीमार है और उठ कर खडे होने में असमर्थ है। इन गायो को तत्काल स्वास्थ्य लाभ नही दिया गया तो इनकी मौत भी जल्दी हो जाऐगी।