SHIVPURI में 3 मौत: सिरसौद चौराहे पर फिसली बाइक मौत-बल्ब बदलते समय लगा करंट

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में 3 मौत होने की खबर मिल रही है। बाइक से देवताओ के दर्शन कर लौट कर आ रहे 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वह करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना सीमा में घर से लापता महिला की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के कारण मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार करैरा में ब्लॉक के पास रहने वाले भैया लाल लोधी उम्र 65 साल आज सुबह अपने गांव सिलानगर देवताओ के दर्शन करने बाइक से गए थे। भैयालाल जोशी के बेटे कमलेश कुमार ने बताया कि सिलानगर से लौटते समय दिन के 12 बजे सिरसौद चौराहे पर बाइक स्लिप हो गई। जिससे वह घसीटते हुए चले गए और सिर में गंभीर चोट आई। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां दोपहर 3 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।

करंट से मौत
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में बिजली का करंट लगने 46 वर्ष के अधेड़ की मौत हो गई। परिजन बेहोशी के हाल में मनपुरा के उपस्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भौंती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इमलिया गांव के रहने वाले रामकुमार लोधी ने बताया कि आज सोमवार की सुबह मेरे पिता फूलसिंह लोधी (46) घर में फुके हुए बल्ब को बदल रहे थे इसी दौरान उन्हें बल्ब के होल्डर से तेज बिजली का झटका लग गया। पिता को तत्काल मनपुरा के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

55 साल की महिला की मौत-घर से लापता थी

शिवपुरी जिले के जिला अस्पताल में 55 साल की एक अज्ञात महिला की मौत उपचार के दौरान रविवार की शाम हो गई थी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने महिला की शिनाख्त की। जबकि महिला 14 सितम्बर को सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी थी।

सीहोर थाना पुलिस ने बताया कि 14 सितम्बर को हथेड़ा गांव के एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। महिला को पहले नरवर फिर बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी थी महिला गंभीर रूप से घायल थी उसने भी कुछ नहीं बताया था। महिला ने रविवार की शाम दम तोड़ दिया था।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा अज्ञात महिला की मौत होने की खबर क्षेत्र के थानों सहित पुलिस चौकियों तक पहुंचाई गई। पड़ताल में महिला की शिनाख्त इंदरगढ़ गांव की कमला बाई रावत (55) पति लाल सिंह रावत के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि महिला 14 सितम्बर से लापता हो गई थी। मानसिक कमजोर होने के चलते सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।