SHIVPURI NEWS- भाजपा का त्याग किया जितेन्द्र जैन गोटू ने,लेकिन पत्ते अभी ओपन नही-मंथन बाद फैकेंगें तुरूप का इक्का

Bhopal Samachar
मोहन सिंह @ शिवपुरी। शिवपुरी जिले से भाजपा को लगातार झटका देने वाली खबर मिल रही है आज भाजपा के पूर्व विधायक के छोटे भ्राता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। गोटू के रूप में भाजपा का यह पांचवा विकेट कांग्रेस ने गिराया है। इससे पूर्व चार बड़े नेता जिले से भाजपा को अलविदा कहकर इस चुनावी समर में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

आज पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उन्होने भाजपा की स्थानीय नीति और बढ़ते भ्रष्टाचार और मूल भाजपा की उपेक्षा के कारण भाजपा का त्याग कर दिया है। आगे वह करेंगे इसका मंथन चल रहा है कुल मिलाकर गोटू ने अपने पत्ते ओपन नही किए है कि आगे वह क्या करेंगे,लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि गोटू जल्द ही कांग्रेस से हाथ मिला सकते है।

शिवपुरी जिले से भाजपा के लिए लगातार खतरे की घंटी बजती जा रही हैं और यह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए शुभ संकेत नही हैं। लगातार एक के बाद एक विकेट भाजपा का गिरता जा रहा है। इसी के चलते आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने कहा कि मैने भ्रष्टाचार के खिलाफ केवल जिला स्तर पर लड़ाई नहीं लड़ी है, मै ऐसा पहला अध्यक्ष था जो लगातार अपनी संस्था के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहा उस लड़ाई को मैने केवल जिला स्तर पर नहीं लडी।

बल्कि कई मामलों को ई ओ डब्ल्यू से लेकर हाई कोर्ट तक लेकर गया। उस समय मेरा कार्यकाल पूरा हो गया थ। इंदिरा आवास योजना से पंचायती राज मे कुटीर आती थी उसमे भगवान शंकर के नाम तक पर भी जिला पंचायत ने कुटीर स्वीकृत कर दी थी। ऐसे कई मामले मैने पकडे थे।

मेरे कार्यकाल में 27 लोग सस्पेंड हुए थे। मेरे पहले के कार्यकाल में और मेरे बाद के कार्यकाल में कभी कोई भ्रष्टाचार के मामले मे एक भी अधिकारी सस्पेंड नही हुआ। मेरे कार्यकाल मेंं जितनी भी रोड का निर्माण हुआ सब मेरे कार्यकाल में हुआ है,मैं चैलेंज के साथ कह सकता हूॅं कि ग्वालियर चंबल संभाग मे जितनी रोड का निर्माण किसी ने भी नही कराया होगा जितना मेरे कार्यकाल में मैंने कराया है।

अब बिना पैसे के गरीब व मजदूर लोगों का एक भी कार्य नही हो रहा हैं एक भी कार्य बिना पैसे के नही होगा में गारंटी ले रहा हूॅं। इन सभी चीजों से में काफी समय से दुखी था और आज उसी के चलते में भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

भाजपा की सदस्यता छोड़ने के बाद जब मीडिया ने यह सवाल किया कि अब आप किस पार्टी को ज्वाइन करेंगे तो उन्होने कहा की मैं मेंरे लोगों से बात करेंगे सभी के बीच में बैठ कर बात करेंगे तभी बता सकूगा की मैं किस पार्टी को ज्वाइन करुगा। मीडिया ने कहा कि आप कहा से चुनाव लडने के लिए तैयार है। तो उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी वहा से में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। अगर पार्टी मुझे केवल कार्यकर्ता बना कर रखना चाहती है। तो मै उसमे भी तैयार हूॅं।

शिवपुरी जिले की विधानसभाओं से अभी तक पांच लोग अपने हजारो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को छोड कांग्रेस की सदस्यता ले चुके है। जिनमें बैजनाथ सिंह यादव, राकेश गुप्ता, रघुराज सिंह धाकड़, जितेन्द्र जैन जैन और लोधी समाज के नेता शंकर पडरया शामिल है। वही करैरा जनपद सके 7 सदस्य भी कांग्रेस की सदस्यता ले चुके है।