SHIVPURI NEWS- आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री बने छात्र ने दिया साफ सफाई रखने का संदेश

Bhopal Samachar
शिवपुरी। देश भर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के क्रम में सोमवार को कोलारस विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल पचावली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, वीरांगना अवंतीबाई लोधी, राधा कृष्ण, गुरु द्रोणाचार्य, इंदिरा गांधी, सावित्री बाई फुले आदि के चरित्र को जीवंत किया। भारत के प्रधानमंत्री बने छात्र ने सफाई कर्मी बनीं छात्रा के पैर धुलाकर विद्यार्थियों को साफ सफाई रखने और सफाई कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

प्रधुम्न दांगी प्रधानमंत्री बने तो सफाई कर्मी का चरित्र विद्यालय की छात्रा रामदुलारी बैरागी ने निभाया, मनीषा पाल ने द्रोपदी मुर्मू, नंदनी केवट ने पूर्व राष्ट्र पति, प्रतिभा पाटिल, गौरी दांगी ने सावित्री बाई फुले, निशा चिढ़ार ने कृष्ण, संजना परिहार ने राधा, विजय चिढ़ार ने चंद्र शेखर आजाद, अरेंद्र रघुवंशी ने महात्मा गांधी, ऋतु चिढ़ार ने रानी अवन्ति बाई लोधी, मोहिनी रघुवंशी ने रानी लक्ष्मी बाई, बंशिका जाटव ने सोनिया गांधी, नैंसी यादव ने इंदिरा गांधी, नीरज पाल ने अहिल्या बाई होल्कर, दीक्षा भार्गव ने गुरु द्रोणाचार्य सहित मिलन दांगी, रोहिणी दांगी, लक्ष्मी भार्गव, शालू परिहार, चंचल चंदेल, लक्ष्मी राव, मुस्कान राव चंचल परिहार प्रीति केवट, रश्मि केवट, अंजलि जाटव, ऋतिक विश्वकर्मा ने अनेक किरदारों को जीवंत किया।