SHIVPURI NEWS- अनोखा नजारा:​ सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की विदाई पर फूंट-फूंट कर रोए बच्चे,पदोन्नति पर प्राचार्य का हुआ तबादला

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सरकारी स्कूल में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख आप सभी लोग भावुक हो ही जाओंगे, वह नजारा कल शनिवार को देखने को मिला जहां एक टीचर के स्कूल को छोड़कर जाने पर स्टूडेंट्स दुखी हो गए और जोर-जोर से रोने लगे। बताया जा रहा हैं कि प्राचार्य की पदोन्नति हुई तो उन्हें अन्य स्कूल में जाना था। उनकी विदाई में स्टूडेंट्स फूंट-फूंट कर रोने लगे।

प्राचार्य भी नम आंखों से बच्चों को चुप कराते हुए उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर सुरवाया के हाई स्कूल में शनिवार को करीब 8 साल से पदस्थ रहे प्राचार्य विनोद जैन हाल ही में पदोन्नत होकर हायर सेकेंडरी स्कूल तानपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हुए हैं।

जब वे सुरवाया स्कूल से मुक्त हुए तो बच्चों की उक्त शिक्षक के प्रति समर्पण और लगाव का भाव आंखों से छलक आया शिक्षक को नम आंखों से स्कूली बच्चों ने विदाई दी।