पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी नगर में स्थित मां भगवती कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है,बताया जा रहा है कि घटना के समय विवाहिता अकेली थी। महिला के बच्चे स्कूल गए थे जब वह स्कूल से लौटकर आए तो उनकी मां फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शारदा उम्र 35 साल पत्नी बृजमोहन शाक्य निवासी मां भगवती कॉलोनी पोहरी गुरुवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सीएसी पति बृजमोहन शाक्य गुरुवार को कुड़ी स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। बेटा और बेटी स्कूल से पढ़कर दोपहर 2 बजे घर लौटे तो मां को फांसी के फंदे पर लटका पाया।
बताया जा रहा है कि शारदा का शव रस्सी से पंखे से लटका हुआ था। वहीं मायके पक्ष द्वारा हत्या करके फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया जा रहा है। साल 2008 में शादी हुई थी। बृजमोहन की पहली पत्नी का निधन हो चुका था। शारदा से दूसरी शादी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।