SHIVPURI NEWS- जानवर का शिकार करते समय महिला मे लगी गोली-अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
करैरा। खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले गांव टीला से मिल रही है कि गांव में रहने वाली एक विवाहिता अपने कुए पर गई थी तभी अचानक महिला में गोली के छर्रे धंस गए जिससे वह घायल हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए है।

जानकारी के अनुसार टीला गांव में रहने वाली सिरकुंवर लोधी पति माया राम लोधी उम्र 40 साल शाम को 4 बजे अपने घर से कुएं पर घास लेने गई थी,महिला कुएँ पर घास काट रही थी तभी अचानक से एक फायर हुआ और महिला घायल होकर जमीन पर बेसुध गिर गई।

बताया जा रहा है कि महिला जिस समय घास काट रही थी तभी पाल समाज के कुछ लोग किसी जानवर का शिकार कर रहे थे,गोली के छर्रे महिला के शरीर में धस गए। फायर की आवाज सुनकर कुएं के पास खेत पर काम कर रहे लोग महिला के पास पहुंचे तो देखा महिला के नाक के पास से ब्लड निकल रहा था।

परिजन महिला को करैरा के अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करैरा पुलिस ने इस गोलीकांड में मंगलपुरा गांव के 3 लोगों को राउंडअप किया है और पूछताछ जारी है।