SHIVPURI NEWS- जमीनी विवाद को लेकर पिता पुत्रों पर हमला:चली गोली, युवक घायल, लाठी कुल्हाड़ी से किया हमला

Bhopal Samachar
बैराड़। खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के टोरिया खालसा गांव से मिल रही हैं जहां जमीनी विवाद के चलते पिता पुत्र पर हमला कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि हमले में पिता सहित उसके दो पुत्र घायल हो गये। झगड़े में एक घायल युवक को गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ हैं। अन्य दो घायलों पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोलकर घायल किया हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा दिया हैं। पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार टौरिया खालसा गांव के रहने वाले करण सिंह रावत के परिवार का गांव के रहने वाले भागेत सिंह रावत और गणेश रावत के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आह सोमवार को करण सिंह रावत, उसका बेटा जितेंद्र रावत व धर्मेंद्र रावत अपने खेत में दवा छिड़क रहे थे इसी दौरान भागेत सिंह रावत के बेटे लप्पे, मनोज, हल्के, करूआ व मोनू अपने चचेरे भाई कमल, दीवान, उत्तम पुत्रगण गणेश रावत के साथ उनके खेत पर पहुंच गए और जमीनी विवाद के चलते उसकी मारपीट शुरू कर दी।

घायल जितेंद्र रावत ने बताया कि आरोपित खेत में बोई गई सोयाबीन की फसल को ट्रैक्टर से जोतने के लिए आए थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपितों ने दहशत फैलाने की मंशा से उन पर फायर कर दिया। जिनमें से एक छर्रा उसकी आंख के ऊपर आकर लगा। उसके पिता करण सिंह व भाई धर्मेंद्र को कुल्हाड़ी से मारा है।

इस मामले में बैराड़ थाना प्रभारी नवीन यादव का कहना है कि दो पक्षों में जमीनी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ है। अभी तक हमारे पास सिर्फ एक ही पक्ष आया है, जिसकी एफआईआर दर्ज की जा रही है। घायलों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया गया है गोली नहीं चली है।